बॉलीवुड में चर्चित रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी कल 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंध जाएगी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है।शादी में शिरकत करने के लिए सभी मेहमान भी इटली के लेक कोमो पहुंच चुके हैं और शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं। बता दें कि रणवीर-दीपिका ने संगीत सेरेमनी की भी बड़ी तैयारी की है जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया है...
दीपवीर की शादी में इटली पहुंचे ये मशहूर गायक और संगीतकार, शहनाई संग लगाएंगे सुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दीपिका और रणवीर की संगीत सेरेमनी में सिंगर हर्षदीप कौर अपनी मधुर आवाज से संगीत की महफिल को रंगीन बनाने वाली हैं। वहीं, संगीतकार संजय दास, बॉबी पाठक और फिरोज खान भी शादी में समा बांधने के लिए इटली पहुंच चुके हैं। बता दें कि हर्षदीप कौर एक पंजाबी और सूफी सिंगर हैं।
Raja Chowdhury @joythejoyous & Me.. Friends of Strings . #guitar #ukulele #india #hawaii #worldmusic #peace . pic.twitter.com/yqHhD3KBox
बता दें कि हर्षदीप ने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। दरअसल, वह इसमें यह इशारा कर रही हैं कि वह किसी खास इवेंट के लिए इटली जा रही हैं।
Off to a very special place for an even more special occasion ❤️ Arrivederci 😉
A post shared by Harshdeep Kaur (@harshdeepkaurmusic) on
खबर है कि इटली में होने जा रही रणवीर और दीपिका की शादी में गिने-चुने मेहमान ही होंगे। इसमें दोनों के कुछ करीबी दोस्त भी होंगे जो इटली पहुंच चुके हैं। बता दें कि फोन पर बैन होने के बावजूद इन दोनों की प्री-वेडिंग की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शादी के बाद दीपवीर मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर को पार्टी देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
A post shared by Layan 🇰🇼 (@deepikapadukone_arabfc) on
आखिर में बता दें कि शादी के कुछ समय बाद ही रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के लिए शूटिंग पर चले जाएंगे। फिल्म को एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी बना रहे हैं। ऐसे में दीपिका भी अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर फिर बिजी हो जाएंगी। बता दें कि रणवीर और दीपिका डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के घर शादी का कार्ड देने गए थे और उनसे रिक्वेस्ट भी की थी वह जरूर आएं।