सब्सक्राइब करें

VIDEO:'सिम्बा' की खुशी में खूब उतावले हुए रणवीर, दर्शकों के सामने किया सिनेमा हॉल की छत पर डांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशांक गौर Updated Fri, 28 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh climbs on the cinema hall roof in mumabi for simmba
ranveer singh

बॉलीवुड के 'खिलजी' रणवीर सिंह अब 'सिम्बा' भी कहलाने लगे हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई इस साल की उनकी आखिरी फिल्म सिम्बा को लेकर वह बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसे में पहले ही दिन रणवीर सिंह फिल्म को लेकर दर्शकों का रिएक्शन देखने मुंबई के थिएटर्स घूमने निकल पड़े हैं।


ranveer singh climbs on the cinema hall roof in mumabi for simmba
simmba screening
बांद्रा के मशहूर गेइटी गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में तो रणवीर दर्शकों को देखकर इतने उत्साहित हो गए कि थिएटर की छत पर जा चढ़े। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी जो कि खतरनाक स्टंट्स करनेे के लिए मशहूर हैं, वह भी रणवीर के साथ ऊपर चढ़ गए। देखिए ये वीडियो...
ranveer singh climbs on the cinema hall roof in mumabi for simmba
simmba
बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा उनके अपने ही रचे सिंघम के संसार को आगे बढ़ाती है। लेकिन, इस संसार में सिंघम को देखकर बड़ी हुई पीढ़ी का नया चेहरा है। ये चेहरा ऐशो आराम की जिंदगी जीना चाहता है। सिंघम के ईमान में इसलिए दम था क्योंकि उसकी जरूरतें कम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh climbs on the cinema hall roof in mumabi for simmba
Simmba

रोहित शेट्टी की हर फिल्म का यही स्टाइल रहा है। बतौर निर्माता रोहित को ये पैसा भी खूब देता है। लेकिन, बतौर निर्देशक वह एक ही जगह जमकर खड़े हैं। आगे बढ़ नहीं रहे या आगे बढ़ना ही नहीं चाहते। अदाकारी के मामले में रणवीर सिंह सब पर भारी हैं। यहां तक कि जब फ्रेम में वह अजय देवगन के साथ होते है तो भी इक्कीस ही नजर आते हैं।

विज्ञापन
ranveer singh climbs on the cinema hall roof in mumabi for simmba
simmba

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए जोमोन टी जॉन को पूरे नंबर मिलते हैं, हालांकि बंटी नागी का संपादन उतना चुस्त नहीं है। इंटरवल के बाद फिल्म की एडिटिंग थोड़ी और चुस्त हो सकती थी। अगर आप रणवीर सिंह के फैन हैं ये आपके लिए अच्छा टाइमपास हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed