रणवीर सिंह हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपने अजीबो गरीब कपड़ों की तरह जिंदगी में अजीबो गरीब किस्सों के लिए भी जाने जाते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन में पूरी तरीके से व्यस्त हैं। वह दोनों इन दिनों फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में रणवीर ने अपने स्कूल के दिनों का एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसे सुन आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह का मैथ का रिपोर्ट कार्ड जानकर लगेगा झटका, मिले थे महज इतने नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल रणवीर सिंह और आलिया भट्ट करण जौहर के साथ इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस प्रोग्राम में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेक कहानी का प्रमोशन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब 100 शहरों के 50 हजार बच्चों से बात की। इस दौरान रणवीर ने बच्चों से पूछा कि क्या उन्हें कभी 100 में से जीरो के साथ माइनस 10 मिले हैं ? रणवीर ने इसका जवाब बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया।
इसे भी पढ़ें- Ratan Raajputh: टीवी के बाद रतन राजपूत ने साउथ इंडस्ट्री का किया पर्दाफाश, खोले एक से बढ़कर एक राज
रणवीर सिंह ने बताया कि, 'मैं जीरो नंबर लाया हूं, मुझे एक बार मैथ के पेपर में सौ में से जीरो नंबर मिले थे, इसके साथ ही मैम ने मेरे माइनस 10 नबंर बातें करने के लिए काटे थे। इसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो यूट्यूब पर भी वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
हाल ही में आलिया और रणवीर मुंबई में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द ब्राइडल कॉउचर शो में शोस्टॉपर बने थे। इस इवेंट के लिए आलिया ने ब्लैक और सिल्वर रंग का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने लंबा दुपट्टा और मैचिंग ज्वैलरी पहनी थी। वहीं रणवीर सिंह शेरवानी और चमचमाती जैकेट में नजर आए। इस कार्यक्रम में दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, नोरा फतेही, सोनाली बेंद्रे, रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरेशी समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।
रणवीर और आलिया की यह फिल्म 28 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में रणवीर जहां एक अमीर पंजाबी लड़के की भूमिका निभाते दिखाई देंगे, वहीं आलिया भट्ट इसमें एक बंगाली लड़की का रोल निभाने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। रणवीर और आलिया के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।