फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'सालार' ने फेरा 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट डेट पर पानी? जानें अब कब होगा रणवीर सिंह की फिल्म का एलान

Sat, 08 Jul 2023 09:17 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 08 Jul 2023 09:17 AM IST
विज्ञापन
ranveer singh don 3 announcement date goes on hold because of prabhas salar teaser
रणवीर सिंह, सालार - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म सालार का टीजर जब से रिलीज हुआ है, तब से यह चर्चा में बना हुआ है। सालार का टीजर नए रिकॉर्ड बना रहा है। लेकिन खबर है कि इसके कारण डॉन 3 की रिलीज डेट को आगे बढ़ाना पड़ा है। दरअसल बीते कई दिनों से बज था कि रणवीर सिंह के हाथ फरहान अख्तर और शाहरुख खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लग गई है। रिपोर्ट्स यह भी थीं कि जल्द ही इस फिल्म का धांसू एलान होने वाला है। खबर तो यह भी थी कि रणवीर सिंह के बर्थडे के दिन मेकर्स डॉन 3 का धांसू ऐलान कर सकते हैं। लेकिन डॉन 3 के मेकर्स के इस प्लान पर पानी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक इसकी वजह सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के टीजर का सामने आना है। 

ranveer singh don 3 announcement date goes on hold because of prabhas salar teaser
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जब से डॉन 3 की घोषणा हुई है तब ये अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं। पहले खबर थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। लेकिन बाद में खबर आई कि फरहान अख्तर ने डॉन की तीसरी किश्त के लिए स्क्रिप्ट लिख ली है। उनकी प्लानिंग थी कि इस फिल्म में शाहरुख खान और अमिताभ के साथ एक नई पीढ़ी के अभिनेता को कास्ट किया जाए। लेकिन बाद में शाहरुख को यह आइडिया पसंद नहीं आया। मसला यह भी था कि जिस तरह की फिल्म शाहरुख करना चाह रहे थे, उसमें डॉन 3 फिट नहीं हो रही थी। 


इसे भी पढ़ें- Adhuraa Review: पहाड़ियों पर बसा स्कूल, घना कोहरा और बदला लेने को बेचैन एक आत्मा, मामला रामसे सा है पर ठीक है
 
ranveer singh don 3 announcement date goes on hold because of prabhas salar teaser
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एक और खबर आई, इसमें कहा गया कि डॉन के तीसरे पार्ट के लिए रणवीर सिंह का नाम फाइनल कर लिया गया है। हालांकि रणवीर इस फिल्म को करने से हिचक रहे थे, लेकिन मेकर्स ने रणवीर को मना लिया और उनके साथ एक वीडियो भी शूट किया जा चुका है। इसी वीडियो को अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन बात नहीं बन पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ranveer singh don 3 announcement date goes on hold because of prabhas salar teaser
'सालार' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दरअसल फिर हुआ यह कि ऐन वक्त पर प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार के मेकर्स ने अपनी फिल्म के टीजर का धांसू एनाउंसमेंट कर दिया। जिसके बाद डॉन 3 के मेकर्स फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट सोच में पड़ गए। काफी सोच के बाद उन्होंने सालार की आंधी से अपनी फिल्म के एनाउंसमेंट वीडियो को बचाने के लिए फिलहाल इसे होल्ड कर दिया है।

विज्ञापन
ranveer singh don 3 announcement date goes on hold because of prabhas salar teaser
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह की अगली फिल्म डॉन 3 के एलान के लिए फिलहाल मेकर्स ने जुलाई महीने को छोड़ने का मन बनाया है। वजह है कि जुलाई में कई बड़ी फिल्मों की घोषणा होने वाली है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि डॉन 3 का एलान अगले महीने यानी अगस्त 2023 में हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed