फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गली बॉय' के लिए ऐसे की थी रणवीर सिंह ने तैयारी, 'मुराद' के कॉस्ट्यूम ट्रायल की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Fri, 01 May 2020 06:52 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 01 May 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Gully Boy Look Test For Murad Photos Viral of Costume Trial
गली बॉय - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की अपने फिल्मी करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दे चुके हैं। रणवीर सिंह की साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'गली बॉय' ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। साथ ही आलिया और रणवीर सिंह की भी इस फिल्म के लिए खूब तारीफ हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए एक साल से भी ऊपर हो गया है। लेकिन अब भी फिल्म चर्चा में ही बनी हुई है।

Ranveer Singh Gully Boy Look Test For Murad Photos Viral of Costume Trial
gully boy - फोटो : twitter

इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। यहां तक कि फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह ने मुराद अली का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए रणवीर सिंह को भी फिल्मफेयर ने बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा था। रणवीर सिंह ने इस किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत की थी। अब हाल ही में रणवीर सिंह की इस फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Ranveer Singh Gully Boy Look Test For Murad Photos Viral of Costume Trial
गली बॉय - फोटो : Social Media

रणवीर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं वो तस्वीरें रणवीर के लुक टेस्ट की हैं। दरअसल गली बॉय में रणवीर की एक्टिंग को तो पसंद किया गया साथ ही साथ उनके लुक को भी खूब पसंद किया गया था। अब रणवीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें रणवीर सिंह के एक फैनपेज द्वारा साझा की गई हैं। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'मुराद के लिए लुक टेस्ट'।

View this post on Instagram

Look test for MURAD🔥❤️ . . . : .’Follow 👉 👉 @ranveersinghsfanclub For More Updates 💝 @ranveersingh @deepikapadukone #ranveersingh #deepikapadukone #DeepVeer❤️ #deepveerwedding #deepveerlove #deepveerlove #deepveerreception #deepikaranveer #deepveerkishaadi #couplesgoals #madeforeachother #ramleela #bajiraomastani #king #kingofhearts #ranveersinghfanclub #rsfc #jayeshbhaijordaar

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersinghsfanclub) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Gully Boy Look Test For Murad Photos Viral of Costume Trial
Gully Boy - फोटो : file photo

रणवीर की इन तस्वीरों को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक गरीब घर के लड़के का किरदार निभाया था जो एक रैपर बनना चाहता है। आलिया फिल्म में रणवीर की लेडी लव के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Ranveer Singh Gully Boy Look Test For Murad Photos Viral of Costume Trial
रणवीर सिंह - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की तो रणवीर सिंह फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी हैं। ये फिल्म 1983 में हुए वर्ल्डकप पर आधारित हैं जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी रीमा के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed