छह महीने बाद मुंबई में काम पर लौटे रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका ने गोवा में शुरू किया अपना काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधर नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा की अपनी अगली फिल्म के लिए गोवा के लिए उड़ान भरी और इधर अभिनेता रणवीर सिंह भी काम पर लौट आए हैं। रणवीर ने एक विज्ञापन फिल्म के साथ शूटिंग पर वापसी की है। इस शूटिंग की एक खास तस्वीर भी हम आपके लिए लेकर आए हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में धीरे-धीरे काम की शुरुआत होते देख रणवीर ने जिस विज्ञापन फिल्म की शूटिंग के लिए हां की, उसकी तैयारी काफी दिनों से होती रही है। शूटिंग में भाग लेने वाले सभी कलाकारों और तकनीशियनों ने इस शूट के लिए निर्धारित मानकों का प्रयोग किया और उसकी के बाद अपने घरों से बाहर निकले।
लोकेशन पर शूटिंग के दौरान रणवीर नीले रंग के ट्रैक सूट के अलावा चश्मा व मास्क भी लगाए दिखे। सब लोगों ने इस दौरान सुरक्षित दूरी बनाकर रखी। सेट पर सैनिटाइजर का भी भरपूर इस्तेमाल हुआ। गौरतलब है कि रणवीर सिंह की भी दो फिल्में सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं।
एक तो उनकी फिल्म '83' है जिसमें वह कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। दूसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' है जिसमें वह ‘सिम्बा’ के तौर पर एक खास भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की शूटिंग भी लगभग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को शुरुआती दौर में 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज करने की योजना थी लेकिन अब इसे संभवत: अगले साल रिलीज किया जाएगा।
पढ़ें: ड्रग्स केस में नाम आने के बीच रिया चक्रवर्ती के साथ वायरल हुई सारा अली खान और रकुल प्रीत की तस्वीरें