फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' में रणवीर, शाहिद से ज्यादा वसूली थी दीपिका ने फीस, अब 'खिलजी' भी हुए महंगे

Sun, 11 Feb 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh hike his price now charged 11 crore rupees per film
Deepika and Ranveer
रणवीर और दीपिका के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। जहां एक ओर इन दोनों की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं रणवीर ने 'पद्मावत' की धमाकेदार कमाई के बाद ऐसा फैसला लिया है जिसे बाकी एक्टर्स को झटका जरूर लग सकता है। 
Ranveer Singh hike his price now charged 11 crore rupees per film
Ranveer Singh
खबरों की मानें तो बॉलीवुड के खिलजी ने 'पद्मावत' के बाद अपनी फीस बढ़ा दी हैं। सूत्रों की मानें तो रणवीर अब फिल्मों के लिए 11 करोड़ रुपये लेंगे। इससे पहले रणवीर करीब 7 से 8 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। 
Ranveer Singh hike his price now charged 11 crore rupees per film
Ranveer Singh
रणवीर ने यह फैसला 'पद्मावत' फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद लिया है। इस फिल्म में शाहिद और रणवीर से ज्यादा दीपिका ने फीस ली थी। ऐसा कहा जा रहा है इस फिल्म के लिए दीपिका ने 11 करोड़ रुपये लिए थे तो वहीं रणवीर ने 7-8 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh hike his price now charged 11 crore rupees per film
Ranveer Singh
आपको बता दें, रणवीर सिंह ने फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। फिलहाल रणवीर 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed