{"_id":"5d08934c8ebc3e18a17576cd","slug":"ranveer-singh-hugs-a-crying-pakistani-fan-after-india-won-the-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार के बाद रणवीर सिंह के गले लगकर रोने लगा पाकिस्तानी फैन, वीडियो शेयर कर की भारत की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हार के बाद रणवीर सिंह के गले लगकर रोने लगा पाकिस्तानी फैन, वीडियो शेयर कर की भारत की तारीफ
Tue, 18 Jun 2019 01:05 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
ranveer singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह हाल ही में मैनचेस्टर में हुए भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के साथ कॉमेंट्री की । स्टेडियम से रणवीर के कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसमें पाकिस्तान की हार के बाद एक फैन उनके गले लगकर रोने लगा ।
RANVEER SINGH
- फोटो : Twitter
भारत से पाकिस्तान की करारी हार को देख पाकिस्तानी फैंस निराश हो गए । इस बीच रणवीर ने एक रोते हुए पाकिस्तानी फैन को गले लगाया और उन्हें हौसला दिया। इस पाकिस्तानी फैन का नाम आतिफ नवाज है जो एक लंदन बेस्ड कॉमेडियन भी हैं। आतिफ ने रणवीर के साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है ।
ranveer singh
- फोटो : social media
आतिफ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय फैंस अच्छे होते हैं ।' इस वीडियो में रणवीर, आतिफ से कहते नजर आ रहे हैं, 'अपना दिल छोटा मत करो । टीम ने अच्छा खेला । फिर मौका मिलेगा ।' रणवीर के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं ।
Indian fans are nice. Thanks @RanveerOfficial. pic.twitter.com/kxi1DyDAI1
— Aatif Nawaz (@AatifNawaz) June 16, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
रणवीर सिंह और सुनील गावस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह ने मैदान में ‘पद्मावत’ के गाने ‘खली बली’ पर डांस किया । इस दौरान पवेलियन में मौजूद फैंस ने उनका वीडियो शूट किया। इसके पहले रणवीर का एक और वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो सुनील गावस्कर के साथ डांस करते नजर आए । उन्होंने गावस्कर के साथ 'बदन पे सितारे लपेटे हुए' गाने पर डांस किया ।
I've been a die-hard fan of Indian cricket since childhood. Invested so much emotion into our beloved team. Willing and wanting them to be the undisputed best in the world. And then, there was VIRAT KOHLI. pic.twitter.com/tXPNw0le60
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) June 18, 2019
विज्ञापन
ranveer singh
रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो फिल्म '83' के लिए कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं । ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है । फिल्म में दीपिका पादुकोण, कपिल देव की पत्नी का रोल निभाएंगी । इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं ।