{"_id":"5c359d1dbdec223d834c4a79","slug":"ranveer-singh-increased-his-fees-after-become-simmba-and-padmaavat-hit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका से शादी और 'सिंबा' के सुपरहिट होते ही रणवीर सिंह ने बढ़ाई फीस, इस एक्टर से निकले आगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका से शादी और 'सिंबा' के सुपरहिट होते ही रणवीर सिंह ने बढ़ाई फीस, इस एक्टर से निकले आगे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
simmba
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज 12 दिन में ही 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 'सिंबा' को सोलो रिलीज का फायदा मिला है। एक साल में दो ब्लॉक्बस्टर फिल्में देने के बाद रणवीर सिंह ने अब अपनी फीस बढ़ाने का फैसला किया है।
2 of 5
सिंबा
- फोटो : SELF
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो साल 2018 में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी और फिल्म पद्मावत और सिंबा दो बड़ी हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी आने वाली फिल्मों के लिए फीस ज्यादा लेंगे। अंग्रेजी वेबसाइट इंटरनेशनल द न्यूज की खबर के अनुसार फीस बढ़ाने के साथ ही रणवीर सिंह वरुण धवन से भी ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन जाएंगे।
3 of 5
simmba
- फोटो : file photo
पता हो कि वरुण धवन पिछले साल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। सिंबा के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर सिंबा का जलवा अभी भी बरकरार है। मंगलवार के आंकड़ों को भी जोड़ दें तो फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। साल 2018 की ये तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। इससे पहले संजू और पद्मावत ने यह कारनामा कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simmba
- फोटो : instagram
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
विज्ञापन
5 of 5
gully boy
- फोटो : tw
फिल्म सिंबा के अलावा रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म गली ब्वॉय में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जो दर्शक को काफी पसंद आया है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होना है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री अलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। गली ब्वॉय की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों में रहने वाले एक साधारण लड़के की कहानी है,जो आर्थिक रूप से कमजोर है। टीजर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में रणवीर का किरदार मुस्लिम लड़के का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।