{"_id":"5b6baf2d4f1c1b6a1c8b50a1","slug":"ranveer-singh-meet-fans-on-car-roof-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार पर खड़े होकर रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार पर खड़े होकर रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले एक्टर रणवीर सिंह कभी अपने फैशन स्टाइल तो कभी अपने मस्ती भरे डांस की वजह से चर्चा में रहते हैं। उनके फैंस भी उनके फैशन और डांस को भी काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड के 'बाबा' एक बार फिर अपने डांस की वजह से चर्चा में हैं।
रणवीर सिंह का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह हाल ही में मुबंई में एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान इवेंट पर रणवीर के फैंस की भीड़ इक्कठा हो गई। हर कोई रणवीर की एक झलक देखने के लिए उतावला था। वहीं रणवीर सिंह भी उतवाले फैंस को देखकर खुद को रोक नहीं पाए।
फैंस के उत्साह को देखते हुए रणवीर सिंह ने पहले उनसे हाथ मिलाया और फिर अपनी कार की छत पर खड़े होकर हाथ हिलाते हुए फैंस का अभिवादन करने लगे। वहीं रणवीर को देखते ही फैंस की भीड़ 'बाबा-बाबा' पुकारने लगी। इसके बाद रणवीर ने भी फैंस को खुश करने के लिए कार पर चढ़कर अपनी फिल्म 'पद्मावत' के 'खलीबली' गाने का एक्शन करके दिखाया। रणवीर सिंह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर koffee_with_bolly नाम के इंस्टग्राम हैंडल ने शेयर किया है।
A post shared by تحب بوليوود🇮🇳 !؟ فولو 👍🏻😍 (@koffee_with_bolly) on
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं बात करें रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म की तो हाल ही में उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग को खत्म किया है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। वहीं वह निर्देशक रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘सिम्बा’ का पहला शेड्यूल खत्म किया है। इस फिल्म में रणवीर के साथ एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान दिखाई देंगी।