फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता के एक फैसले की वजह से 9 साल तक फिल्मों से दूर रहा ये एक्टर, आज है साउथ सिनेमा का 'बादशाह'

Thu, 09 Aug 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 09 Aug 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Mahesh Babu birthday special 10 unknown facts about his life
mahesh babu
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू 9 अगस्त को 43वां जन्मदिन मनाएंगे। महेश बाबू का साउथ में रुतबा ठीक वैसा ही है जैसा बॉलीवुड में सलमान और शाहरुख का। महेश बाबू मशहूर एक्टर कृष्णा के बेटे हैं यानी कि बचपन से ही महेश का लालन पोषण उस माहौल में हुआ जिसका जुड़ाव सिनेमाजगत से था। तो चलिए महेश बाबू के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
Mahesh Babu birthday special 10 unknown facts about his life
mahesh babu
साल 1979 में महेश बाबू तेलुगु फिल्म 'नीदा' के सेट पर गए थे। उस वक्त फिल्म डायरेक्टर दसारी नारायम राव ने छोटे से महेश के साथ फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। इस तरह से महज 4 साल की उम्र में महेश बाबू ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।
Mahesh Babu birthday special 10 unknown facts about his life
mahesh babu
महेश बाबू ने चेन्नई के सेंट बेडे एंग्लो इंडियन हाइयर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की थी। महेश बाबू के साथ इसी स्कूल में तमिल एक्टर कार्थी और सूर्या के भाई ने भी पढा़ई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Babu birthday special 10 unknown facts about his life
mahesh babu
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट महेश बाबू ने 9 फिल्मों में काम किया है। आखिरी रिलीज फिल्म 'अन्ना थमुडू' (1990) के बाद महेश बाबू ने पिता के कहने पर 9 साल तक फिल्मों से दूरी बना ली। ऐसा इसलिए क्योंकि महेश बाबू के पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई में पूरी तरह से ध्यान दें। 
विज्ञापन
Mahesh Babu birthday special 10 unknown facts about his life
mahesh babu
9 साल तक फिल्मों से दूरी बनाने के बाद महेश बाबू ने बतौर लीड एक्टर साल 1999 में 'राजा कुमारुदु' फिल्म से बॉलीवुड में एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रीती जिंटा थी। इस फिल्म को के राघवेन्द्र राव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए महेश बाबू को 'नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल' डेब्यू मिला था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed