{"_id":"5b6abbe84f1c1bac7d8b6fe5","slug":"mahesh-babu-birthday-special-love-story-with-namrata-shirodkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली मुलाकात में ही नम्रता पर दिल हार बैठे थे महेश बाबू, उम्र का फासला भी नहीं बना पाया दूरी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली मुलाकात में ही नम्रता पर दिल हार बैठे थे महेश बाबू, उम्र का फासला भी नहीं बना पाया दूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
mahesh babu and namrata
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। नम्रता उम्र में तो महेश से 4 साल बड़ी है लेकिन उनके प्यार के बीच कभी भी उम्र की सीमा नहीं आई। महेश बाबू 9 अगस्त को 44वां जन्मदिन मनाएंगे तो चलिए इस मौके पर हम आपको महेश बाबू और नम्रता की लव स्टोरी बताते है।
mahesh babu and namrata
नम्रता शिरोडकर ने हिंदी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। 'फेमिना मिस इंडिया' का टाइटल साल 1993 में जीता था। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जब प्यार किसी से होता है' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद नम्रता ने तेलुगु फिल्म 'वामसी' साइन की थी जिसमें उनके साथ लीड रोल में महेश बाबू थे। 'वामसी' महेश बाबू की पहली फिल्म थी।
mahesh babu and namrata
नम्रता और महेश बाबू की पहली मुलाकात साल 2000 में 'वामसी' फिल्म के मुहूर्त पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही दोनों का एक दूसरे की तरफ झुकाव बढ़ गया था। फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। नम्रता और महेश पर कभी भी स्टारडम हावी नहीं हुआ। यही वजह है कि नम्रता के उम्र में चार साल बड़े होने के बावजूद दोनों के बीच कभी भी कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
mahesh babu and namrata
'वामसी' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों भले ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे लेकिन मीडिया की नजरों से प्यार को बचाना चाहते थे। यहां तक महेश ने अपने रिश्ते के बारे में अपने पेरेंट्स को भी नहीं बताया था। महेश ने अपने और नम्रता के रिश्ते के बारे में सबसे पहले बहन को बताया था।
विज्ञापन
mahesh babu and namrata
करीब 4 साल तक महेश बाबू और नम्रता का अफेयर रहा। इसके बाद नम्रता और महेश बाबू ने 10 फरवरी 2005 को शादी कर ली थी। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर और नम्रता शिरोडकर सगी बहने हैं।