रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ट्रेलर जारी हो चुका है और 24 दिसंबर 2021 को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह दिग्गज भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस समय रणवीर सिंह जोरो-शोरो से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ये दीपिका और रणवीर डायरेक्टर कबीर खान के साथ दुबई में हैं। इस कपल को उस समय यहां बेहद ही शानदार तोहफा मिला जब दुनिया की सबसे ऊंची मीनार बुर्ज खलीफा पर फिल्म '83' की झलक दिखाई गई। रणवीर के साथ दीपिका भी उस समय बुर्ज खलीफा के सामने मौजूद थी। रणवीर सिंह की फोटो बुर्ज खलीफा पर देखकर दीपिका की खुशा का ठिकाना नहीं था और उनका रिएक्शन देखने लायक था।
Movie 83: बुर्ज खलीफा पर दिखाई गई फिल्म '83' की झलक, रणवीर सिंह को देख ऐसा था दीपिका का रिएक्शन
वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस समय बुर्ज खलीफा पर फिल्म 83 की झलक दिखाई जा रही है, उस समय वहां रणवीर के साथ दीपिका भी मौजूद हैं। दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं। जैसे ही बुर्ज खलीफा पर कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह की झलक दिखाई पड़ती है, वैसे ही दीपिका खुशी में इमोशनल हो जाती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A post shared by @deepveerparadiso
रणवीर सिंह हमेशा ही अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। चाहें वो रील लाइफ में हो या फिर रियल लाइफ में। फिल्म 83 के प्रमोशन के मौके पर भी वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका का लुक देखने लायक है। जहां रणवीर सिंह ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई है तो वहीं दीपिका भी लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
रणवीर सिंह की फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म 1983 की कहानी विश्व कप जीत के इर्द-गिर्द घूमती है जब भारत को 1983 के वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में हार का सामना करना पड़ता है लेकिन कपिल देव पूरे गेम का रुख बदल देते हैं। '83' में दिखाया जाएगा कि कैसे पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने पहला वर्ल्ड कप जीता था।
फिल्म '83' में रणवीर सिंह के साथ पंकज त्रिपाठी, बोमल ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। रणवीर सिंह की रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण ने फिल्म में भी रणवीर यानी कपिलदेव की पत्नी का किरदार निभाया है।