{"_id":"5a7d30bb4f1c1b2a788b4c9e","slug":"ranveer-singh-on-cold-war-with-shahid-kapoor-says-he-regrets-commenting-on-kaminey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर से कोल्ड वॉर पर रणवीर सिंह ने खोले पत्ते, कहा दुख है कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर से कोल्ड वॉर पर रणवीर सिंह ने खोले पत्ते, कहा दुख है कि...
Fri, 09 Feb 2018 10:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह और शाहिद कपूर ने पहली बार फिल्म 'पद्मावत' में साथ काम किया। कई दिनों से दोनों के बीच कोल्ड वॉर की बातें सामने आ रही हैं। शाहिद ने तो मीडिया से बात करते हुए यहां तक कहा कि पद्मावत के सेट पर उन्हें एक बाहरी जैसा लगता था। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका और रणवीर ने इससे पहले 2 फिल्मों में काम किया है। इसी बीच रणवीर ने इस विवाद को खत्म करने की पहल की है।
2 of 5
रणवीर ने हाल ही में एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें दुख है कि कभी उन्होंने ऐसी बात कही थी। बता दें कि बहुत पहले 'कॉफी विद करण' शो में रणवीर ने कहा था कि वे 'कमीने' में शाहिद का रोल बेहतर ढंग से निभा सकते थे। इसी के बाद शाहिद ने जवाब में कहा था कि वे खिलजी का रोल अलग तरह से कर सकते थे। इसी के बाद मामला गरमा गया और दोनों के बीच कोल्ड वॉर की बातें सामने आईं।
3 of 5
रणवीर ने यह भी कहा कि करियर के शुरू में वे घमंडी थे लेकिन अब उन्हें लगता है की उन्हें ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिये था। उन्होंने शाहिद के बारे में यह भी कहा कि उनका कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि वे खिलजी अलग तरह से कर सकते थे। हर एक्टर अलग ढंग से किरदार निभाता है। अब लगता है कि रणवीर सिंह की पहल के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यही नहीं रणवीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अब बॉलिवुड में बनने वाली फिल्मों का कॉम्पिटिशन सिर्फ भारत में बनने वाली फिल्मों से नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों से भी है। इसलिए अब समय आ गया है जब वर्ल्ड क्लास फिल्में बनानी चाहिए। डिजिटल युग में कोई भी फिल्म आम दर्शक की पहुंच से दूर नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर ने बताया कि फिलहाल वे किसी भी वेब सीरीज या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसी तरह का कोई काम नहीं कर रहे हैं। उनका पूरा फोकस सिर्फ मेन स्ट्रीम सिनेमा पर ही है। बता दें कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद की फिल्म पद्मावत 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और 250 करोड़ की तरफ तेजी से बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।