सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: दीपिका की तारीफ में पति रणवीर ने पढ़े कसीदे, सरप्राइस किस दे एक्ट्रेस को किया शर्माने पर मजबूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 12 May 2023 12:58 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh reacts on Deepika Padukone Time magazines cover photo he feels proud on his wife Kissed actress
दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट भी साझा करते हैं। एक बार फिर रणवीर सिंह कुछ ऐसा ही करते नजर आए। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर की शोभा बढ़ाकर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी छाप छोड़ी। अभिनेत्री ने कई बार भारत को विदेशी मंच पर गौरवान्वित किया है। जब एक बार फिर अभिनेत्री ने ऐसा किया, तो लोगों को उनपर उतना ही गर्व हो रहा है। फैंस के साथ-साथ उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह भी उनकी इस उपलब्धि से खुश हैं।

Ranveer Singh reacts on Deepika Padukone Time magazines cover photo he feels proud on his wife Kissed actress
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका के टाइम मैगजीन के कवर पर आने के बाद, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट साझा किया। बॉलीवुड अभिनेता ने अपने आईजी हैंडल पर अभिनेत्री की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेबी गर्ल पर गर्व है। मैगजीन ने भी एक बीटीएस वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रणवीर-दीपिका के कुछ कैंडिड मोमेंट्स भी दिखाई दिए। इन मोमेंट्स एक पल ऐसा था, जब रणवीर ने अचानक से अभिनेत्री को किस कर डाला।  

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

Ranveer Singh reacts on Deepika Padukone Time magazines cover photo he feels proud on his wife Kissed actress
रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक इंटरव्यू देते दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इंटरव्यूअर ने उनसे सिर्फ शादी के बारे में पूछा ही था और रणवीर ने अचानक से इसी पल में दीपिका को किस कर दिया। दीपिका उस पल में चौंक गई थीं, अभिनेत्री को इस चीज की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। दोनों का यह प्यार भरा पल कैमरे में कैद हो गया और फैंस इस पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कोई रणवीर को बेस्ट हसबैंड बता रहा है, तो कोई दोनों को बेस्ट कपल बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh reacts on Deepika Padukone Time magazines cover photo he feels proud on his wife Kissed actress
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा, 'यह मेरे देश भारत का पल है। तो मैं ईस्ट और वेस्ट के बेस्ट से कैसे शादी कर सकती हूं? हमारी जड़ें, हमारी विरासत, हमारे इतिहास के साथ भारत है, लेकिन एक नया और युवा भारत भी है जो उभर रहा है। यह दो भारत एक साथ आ रहे हैं जो मुझे इस समय सच में आकर्षक लग रहे हैं।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरा मिशन हमेशा अपने देश में रहते हुए इंटरनेशनल लेवल पर प्रभाव बनाना रहा है। भारतीय सिनेमा ने सीमाओं को पार कर लिया है और भारतीय हर जगह हैं, इसलिए आप जहां भी जाते हैं, प्रसिद्धि वहां जाती है।'

विज्ञापन
Ranveer Singh reacts on Deepika Padukone Time magazines cover photo he feels proud on his wife Kissed actress
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार 'पठान' में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ देखा गया था। दीपिका अगली बार ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगी। इतना ही नहीं उनके पास 'प्रोजेक्ट के' भी है, जिसमें वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी भी साझा करेंगी। 
Bigg Boss OTT 2: इस दिन होगा 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आगाज? कंटेंस्टेंट की क्लास लगाएंगे भाईजान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed