डेडपूल एंड वूल्वरिन का जादू आम दर्शकों के साथ फिल्मों सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक कई कलाकार इस फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं। इस सूची में अब रणवीर सिंह का नाम भी शामिल हो गया है।
Deadpool and Wolverine: रणवीर ने की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की समीक्षा, फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से डेडपूल एंड वूल्वरिन की समीक्षा की। उन्होंने फिल्म के एक दृश्य साझा किया। साथ ही, अभिनेता ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे "संपूर्ण सिनेमा" बता डाला। अपनी पोस्ट को उन्होंने बॉलीवुड टच देते हुए क्लासिक गाना हमको तो यारी से मतलब है अटैच करते हुए फिल्म को दोनों सितारों को भी टैग किया।

डेडपूल एंड वूल्वरिन की रिलीज से पहले मार्वल इंडिया के इंस्टाग्राम पर जारी एक इंटरव्यू में अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स ने रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड में किसके साथ काम करना चाहेंगे, तो रयान ने कहा, "मुझे नहीं पता, लेकिन रणवीर सिंह कमाल के हैं। उन्होंने डेडपूल की आवाज दी है। वह बहुत मजाकिया हैं।"
Krishan Kumar: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुए टी-सीरीज के कृष्ण कुमार, मैच फिक्सिंग केस में है नाम
इस फिल्म के अलावा रणवीर ने हाल ही में अपनी एक नई फिल्म का भी एलान किया है। इसका निर्देशन आदित्य धर करेंगे। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन भी हैं।
Pushpa 2: फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक! वीडियो देखकर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हुए उत्साहित