{"_id":"5c21f086bdec2256f74c47da","slug":"ranveer-singh-to-play-aurangzeb-and-vicky-kaushal-play-dara-shikoh-role-in-takht","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सत्ता को लेकर छिड़ेगी रणवीर और विकी कौशल में जंग, 'तख्त' हासिल करने के लिए 2020 में होगी बगावत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सत्ता को लेकर छिड़ेगी रणवीर और विकी कौशल में जंग, 'तख्त' हासिल करने के लिए 2020 में होगी बगावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
takht
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर फेमस हुए रणवीर सिंह अब तख्त में नजर आने वाले हैं। फिल्म मल्टी स्टारर है। विकी कौशल भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। पहले खबरें आ रही थी कि तख्त में रणवीर सिंह औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है। रणवीर फिल्म हैं जरूर लेकिन औरंगजेब के किरदार में नहीं।
2 of 5
takht
इस फिल्म में रणवीर सिंह औरंगजेब के भाई दारा शिकोह का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे तो वहीं विकी कौशल मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में दिखाई देंगे। खबर की मानें तो फिल्म में अनिल कपूर का किरदार औरंगजेब और दारा शिकोह के पिता शाहजहां का होगा। वो वहीं बहन जहांआरा के रोल में करीना कपूर दिखाई देंगी। इसके अलावा जाह्नवी कपूर एक कनीज की भूमिका में होंगी।
3 of 5
takht film
इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विकी कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर और जाह्नवी कपूर जैसे कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। 'तख्त' की कहानी शाहजहां के बेटे औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच सत्ता को लेकर है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने लिखा है, जबकि डायलॉग्स हुसैन हैदरी ने लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
takht
इतिहास पर गौर फरमाएं तो शाहजहां दारा शिकोह को गद्दी पर बिठाना चाहते थे, लेकिन महत्वाकांक्षी और जालिम औरंगजेब ने साजिश के तहत शाहजहां के खिलाफ बगावत कर दी और खुद सत्ता पर काबिज हो गया।
विज्ञापन
5 of 5
Takht
धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान और गुजरात की अलग अलग लोकेशंस पर होगी। फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी। पद्मावत की तरह भी इस फिल्म की कहानी भी दिलचस्प होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।