{"_id":"5c21d94bbdec2256cc1bdc6a","slug":"shah-rukh-khan-finally-agreed-to-don-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' के मिलेजुले रिव्यू के बाद शाहरुख का बड़ा फैसला, डॉन बनकर दिखाएंगे एक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' के मिलेजुले रिव्यू के बाद शाहरुख का बड़ा फैसला, डॉन बनकर दिखाएंगे एक्शन
मंनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॅालीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म जीरो को मिल रहे मिलेजुले रिव्यू के बाद बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि शाहरुख खान अब फ्रैंचाइज़ी फिल्म से वापसी करेंगे। शाहरुख खान के फैंस के लिए ये बहुत ही खुशी की बात है कि लंबे समय के बाद शाहरुख खान एक दमदार एक्शन और मजेदार डायलॉग के साथ नजर आएंगे, जैसा कि हमने पहले भी देखा है।
2 of 5
shah rukh khan
गौरतलब है कि सारे जहाँ से अच्छा (राकेश शर्मा बायॅापिक) और विक्रम वेध की रीमेक पह्ले से ही लाइन में है। ऐसा बताया जा रहा है कि बादशाह खान डॅान 3 की फ्रैंचाइजी के लिए थर्ड इन्सटॉलमेंट देने को राजी हो गये हैं और अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
3 of 5
shah rukh khan
फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने इस बात की पुष्टि की है कि डॅान 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। अभी कहानी पर काम जारी है। उन्होने शाहरुख के चाहने वालो को ट्वीट कर अपनी इच्छा को जाहिर करने के लिए कहा है, कि वो अपने रोमांटिक हीरो को किस अवतार में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरूख खान
- फोटो : Getty
बॅालीवुड अभिनेता शाहरुख खान का 'जीरो' फिल्म में बउआ सिंह का बौने का किरदार काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच 'जीरो' की प्रमोशन के दौरान बॅालीवुड के किंग खान से एक सवाल पूछा गया की वो किसकी बायोपिक करना चाहेगे तो जवाब मिला कि वे बॉलीवुड के 'विराट कोहली' बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
shah rukh khan
दरअसल, शाहरुख खान से जब सवाल पूछा गया कि की वो किसकी बायोपिक में काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि वो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भूमिका निभाना पसंद करेंगे। शाहरुख ने ये भी कहा कि "हैरी मेट सेजल" में वो बिल्कुल विराट कोहली की तरह नजर आ रहे थे। शाहरुख ने ये भी बताया कि अपने अपोजिट वो कैटरीना को लेना चाहेगे क्योंकि वो अनुष्का की तरह लगती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।