{"_id":"5c845d53bdec2214666d6c2b","slug":"ranveer-singh-wanted-to-set-up-ranbir-kapoor-and-kangana-ranaut-on-a-date","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना रनौत को रणबीर कपूर के साथ डेट पर भेजना चाहते रणवीर सिंह, शो में किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना रनौत को रणबीर कपूर के साथ डेट पर भेजना चाहते रणवीर सिंह, शो में किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 10 Mar 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना,रणबीर,रणवीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मणिकर्णिका की सक्सेस पार्टी के बाद वो एक के बाद एक बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी लोगों पर निशाना साधने से नहीं चूक रही हैं। कंगना ने बीते दिनों रणबीर कपूर को निशाने पर लेते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना और रणबीर के विचार जरा भी नहीं मिलते हैं। लेकिन एक ऐसा भी समय था जब रणवीर सिंह दोनों को साथ में डेट पर भेजना चाहते थे।
2 of 5
Ranbir Ranveer
एक चैट शो के दौरान रणबीर कपूर और रणवीर सिंह साथ आए थे। इस शो में दोनों ने अपने कई राज से पर्दा उठाया था। वहीं जब शो के होस्ट ने रणवीर से सवाल पूछा था कि वह रणबीर को किसके साथ डेट पर भेजना चाहेंगे, इस पर रणवीर ने जवाब में कहा था कि वह रणबीर को कंगना के साथ डेट करते देखना चाहेंगे।
3 of 5
कंगना
- फोटो : social media
इस बात को लेकर जब कंगना से सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि रणवीर उनके अच्छे दोस्त हैं और उनकी डेटिंग लाइफ को लेकर उत्सुक रहते हैं। कंगना ने ये बताया था कि एक बार रणवीर ने उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में सवाल किया तो उन्होंने इसे टाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
हाल ही में कंगना ने कहा था कि 'बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जब उनसे पॉलिटिक्स पर सवाल पूछो तो कहते हैं हम पॉलिटिक्स के बारे में क्यूं बोलें? हमने क्या किया? हमने कुछ नहीं किया। ऐसे नहीं चलता। आपको जिम्मेदार होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
kangana, ranbir
- फोटो : amar ujala
कंगना ने आगे कहा था कि 'रणबीर कपूर कहते हैं कि मेरे घर में तो बिजली-पानी आता है मैं क्यूं पॉलिटिक्स पर बोलूं। आप देश की वजह से हैं। आपका घर यहां है। ये देशवासियों का ही पैसा है जिससे आप मर्सिडीज में बैठते हैं। इस तरह की बातें आप कैसे कर सकते हैं। हम तो फिल्मों में काम करने वाले हैं। हम कैसे पॉलिटिक्स की बात करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।