{"_id":"6753d2267bac91b82301e6b9","slug":"ranveer-singh-was-cast-for-band-baaja-baaraat-bhumi-pednekar-talk-about-the-specialty-of-the-actor-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए किया कास्ट, भूमि पेडनेकर ने बताई अभिनेता की खासियत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhumi Pednekar: रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए किया कास्ट, भूमि पेडनेकर ने बताई अभिनेता की खासियत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:12 AM IST
सार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 'बैंड बाजा बारात' के लिए कास्ट किया था। इस फिल्म के ऑडिशन के लिए रणवीर से हुई पहली मुलाकात के बारे में भूमि ने बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
भूमि पेडनेकर-रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने रणवीर सिंह की बैंड बाजा बारात की एक याद साझा की है। भूमि ने बताया कि साल 2010 में यशराज की फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा नजर आईं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर ही कास्टिंग डायरेक्टर रही थीं।
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम- भूमि पेडनेकर
भूमि ने रणवीर सिंह के लिए कही ये बात
करीना ने भूमि से पूछा कि क्या उनके पास कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम करने के दौरान की कोई मजेदार घटना है। अभिनेत्री ने जवाब दिया, "बैंड बाजा बारात के लिए रणवीर के ऑडिशन की मुझे बहुत अच्छी याद है। वह बहुत ही असाधारण और बेहतरीन इंसान हैं। जब वह जुहू में हमारे कास्टिंग ऑफिस में दाखिल हुए, तो आज हम रेड कार्पेट पर या लोगों से बातचीत करते समय जो ऊर्जा देखते हैं, वैसी ही ऊर्जा उस समय भी थी।"
भूमि ने साझा की बैंड बाजा बारत की याद
भूमि ने कहा, मैंने कभी किसी को ऐसे नहीं देखा जो ऑडिशन के लिए इस अंदाज में आए। मुझे याद है कि मैं उनके साथ लाइन रिहर्सल कर रही थी, वे इस दौरान बहुत अच्छे थे। उस समय मैंने उस एक सीन के करीब 100 ऑडिशन लिए थे। इस दौरान मैं ही अपनी लाइन भूल गई थी। उस समय ही मुझे लगा कि मेरे सामने जो इंसान है वो बहुत ही अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranve
रणवीर से सीखी ये बात
भूमि पेडनेकर ने कहा कि उन्होंने रणवीर से भी कुछ चीजें सीखी हैं। उनके पास जो ऊर्जा और आत्मविश्वास है, वो बहुत ही खास है। जीवन में सकारात्मक रहने के लिए ये चीजें बहुत जरूरी हैं। जैसे मेरी उनसे पहली मुलाकात हुई वैसे ही मैं आज भी उनसे मिलती हूं।
विज्ञापन
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अगली फिल्म की तैयारी में भूमि
भूमि पेडनेकर ने अपनी आगामी फिल्म की तैयारी की है। वे मुदस्सर अजीज की फिल्म मेरी पत्नी का रीमेक में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।