{"_id":"6753c34bbae91c02c0016a3a","slug":"sitaare-zameen-par-actor-aamir-khan-reveals-ranbir-kapoor-loves-his-movie-awwal-number-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Aamir Khan: रणबीर को बेहद पसंद है आमिर खान की ये फ्लॉप फिल्म, बोले- पहले मुझे लगा कि वो मेरी टांग खीच रहे हैं
आमिर खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने साल 1997 में आई अपनी फिल्म इश्क के बारे में कुछ दिलचस्प बातें साझा की। इस फिल्म में अजय देवगन, काजोल और जूही चावला मुख्य भूमिका में थे। आमिर ने कहा कि 'इश्क' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक नहीं है। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब पसंद आई। आमिर ने यह भी कहा कि उन्हें यह महसूस होता है कि उनकी कुछ फिल्में, जिन्हें वे खुद ज्यादा पसंद नहीं करते वो दर्शकों को बहुत आकर्षित करती हैं।
2 of 5
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
रणबीर पर आमिर का दिलचस्प खुलासा
बीबीसी एशिया नेटवर्क से बातचीत के दौरान आमिर ने रणबीर कपूर के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रणबीर को उनकी फिल्म अव्वल नंबर काफी ज्यादा पसंद है। आमिर ने कहा, "मुझे शुरू में लगा कि रणबीर मजाक कर रहे हैं, लेकिन जब उसने फिल्म के हर एक सीन और डायलॉग के बारे में बताया तो मुझे समझ में आया कि वह वाकई इसे बहुत पसंद करते हैं।" आमिर के मुताबिक रणबीर ने उन्हें बताया कि वह इसे बचपन में देखकर इस फिल्म के दीवाने हो गए थे और वह इसे अपनी फेवरेट फिल्मों में से एक मानते हैं।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी पसंदीदा फिल्म के बारे में की बात
जब आमिर से पूछा गया कि उनकी खुद की पसंदीदा फिल्म कौन सी है, तो उन्होंने बताया कि यह एक कठिन सवाल है। उन्होंने कहा, "मैं कई फिल्मों पर गर्व करता हूं जैसे तारे जमीन पर, 3 इडियट्स, लगान, दंगल, पीके और जो जीता वही सिकंदर। हर फिल्म के साथ एक अलग अनुभव जुड़ा है और सभी का अपना महत्व है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर खान की एक भी फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है। वह जल्द ही 'सितारे जमीन पर' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी हैं। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।