{"_id":"6731adc708ce586eac0d606d","slug":"ranveer-singh-will-be-seen-in-singh-is-king-2-or-singh-is-kinng-returns-instead-of-akshay-kumar-singh-is-kinng-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singh Is Kinng: अक्षय कुमार की जगह 'सिंह इज किंग' में नजर आएंगे ये अभिनेता, जानिए क्या होगा सीक्वल का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singh Is Kinng: अक्षय कुमार की जगह 'सिंह इज किंग' में नजर आएंगे ये अभिनेता, जानिए क्या होगा सीक्वल का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:41 PM IST
सार
अक्षय कुमार की 'सिंह इज किंग' फिल्म के सीक्वल के लिए निर्माता तैयारी में जुट गए हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह को अक्षय कुमार की जगह कास्ट करने के बारे में निर्माता सोच रहे हैं।
निर्माता शैलेंद्र सिंह की फिल्म 'सिंह इज किंग' में अक्षय कुमार नजर आए थे। एक बार फिर शैलेंद्र सिंह के साथ विपुल अमृतलाल शाह भी सह निर्माता के तौर पर इस फिल्म का सीक्वल बनाने की सोच रहे हैं। इस मामले पर खबरें हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह निर्माता किसी अन्य कलाकार को शामिल करने की सोच रहे हैं। इसके कारण अक्षय के फैंस थोड़े निराश हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
टाइटल मिलने में लग गए 12 साल
मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो शैलेंद्र सिंह को इस टाइटल पर दोबारा का करने में 12 साल लग गए। हालांकि, उन्हें दोबारा ये टाइटल मिल गया। सिंह इज किंग 2 या सिंह इज किंग रिटर्न हो सकता है। इस फिल्म की शूटिंग में एब वे देरी नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
शैलेंद्र सिंह ने शुरू कर दिया फिल्म पर काम
शैलेंद्र सिंह ने बातचीत में बताया कि मैंने अक्षय कुमार को यह टाइटल उपहार में दिया था और उन्होंने इसका दूसरा भाग बनाने की कोशिश की, लेकिन मैंने उनसे टाइटल वापस करने के लिए कहा क्योंकि मैं इसका सीक्वल बनाना चाहता था। विपुल और अक्षय के साथ 12 साल तक आगे-पीछे होने के बाद, मुझे आखिरकार तीन साल पहले यह टाइटल मिला। मैंने 'सिंह इज किंग 2' की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मैं अक्तूबर 2025 से इसका निर्माण शुरू करूंगा ताकि मैं इसे 2026 में रिलीज कर सकूं।
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
फिल्म के किरदार का बदल जाएगा नाम
खबरों की मानें तो निर्माता ने कहा कि वे कहानी में कुछ बदलाव करना चाहते थे। इसमें फिल्म का मुख्य किरदार हैप्पी सिंह भारत में अपना कोहिनूर वापस लाने के मिशन पर काम करता है। उन्होंने कहा कि वे अब फिल्म का दूसरा भाग बना रहे हैं। अंतिम नाम 'सिंह इज किंग 2' होगा या 'सिंह इज किंग रिटर्न्स'। नायक का नाम हैप्पी सिंह नहीं होगा। हम एक नया किरदार बनाएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इस अभिनेता को करना चाहते हैं शामिल
फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे बल्कि उनकी जगह निर्माता किसी अन्य ऊर्जावान अभिनेता को सामने लाना चाहते हैं। इसको लेकर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि वे फिल्म में रणवीर सिंह को शामिल करना चाहेंगे। हमने इस बारे में उनके मैनेजर से भी बात की। खबरों की मानें तो सिंह इज किंग के पहले हिस्से में भी रणवीर सिंह को ऑफर दिया गया लेकिन उस समय ऐसा कुछ हो नहीं पाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।