{"_id":"5aa641284f1c1b8e778b4fad","slug":"ranveer-singh-will-play-the-cop-role-in-simmba-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश की पहली बॉलीवुड फिल्म के हीरो ने किया खुलासा,'सिम्बा' में कैसा होगा रोल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश की पहली बॉलीवुड फिल्म के हीरो ने किया खुलासा,'सिम्बा' में कैसा होगा रोल?
Mon, 12 Mar 2018 05:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर रणवीर सिंह ने उस शोहरत को हासिल कर लिया जिसे पाने के लिए हर एक्टर बेताब रहता है। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर की आने वाली फिल्म 'सिम्बा' में प्रिया प्रकाश वॉरियर को अप्रोच किया गया है। इस बीच रणवीर ने इस फिल्म में अपने रोल को लेकर मुंबई में आयोजित 'हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड' में पहली बार बात की।
2 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने कहा - 'मैं अपने आप को किस्मत वाला मानता हूं कि बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स के साथ मुझे काम करने का मौका मिला। मेरे लिए यह समय चुनौतियों से भरपूर है। मैं अलग तरह की चीजें करना चाहता हूं।'
3 of 5
Ranveer Singh
इसके साथ ही रणवीर ने आने वाली फिल्मों के बारे में बताया। रणवीर ने कहा - 'सिम्बा फिल्म में मैं संग्राम भारे राव का किरदार निभा रहा हूं जो कि पुलिस इंस्पेक्टर है। रोहित शेट्टी के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। रोहित मसाला फिल्मों के किंग हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ranveer Singh
रणवीर इस समय जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कहा 'आधी से ज्यादा शूटिंग पूरी हो चुकी है। अप्रैल से मई तक इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी उसके बाद 'सिम्बा' पर फोकस करूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh
आपको बता दें, 'गली ब्वॉय' में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी। रणवीर सिंह की झोली में 'सिम्बा' के अलावा एक और फिल्म है जिसका टाइटल '83' रखा है। यह फिल्म 1983 में भारत द्वारा जीते गए वर्ल्ड कम पर आधारित होगी। वहीं सिम्बा की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि परिणीति चोपड़ा हो सकती हैं वहीं अब छोटे से वीडियो से वायरल हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर को लेने की बात कही जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।