फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट को कर डाला था लहूलुहान

Thu, 13 Apr 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर Updated Thu, 13 Apr 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt's scandalous affair, Ranvir beat Pooja Bhatt
पूजा भट्ट
एक वक्त था जब पूजा भट्ट फिल्मी परदे पर राज कर रहीं थीं और आमिर खान जैसे कई बड़े एक्टरों के साथ भी उनकी केमेस्ट्री खूब जम रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पूजा भट्ट के करियर ग्राफ में गिरावट आने लगी और वो एक्टिंग से दूर हो गईं। इसकी बड़ी वजह बनी उनकी पर्सनल लाइफ। अपने करियर से ज्यादा पूजा भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने लगीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रहा रणवीर शौरी के साथ पूजा भट्ट का अफेयर।


ये भी पढें - अपनी मौत पर कोई तमाशा नहीं चाहता था ये सुपरस्टार, घरवालों को दी थी हिदायत
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt's scandalous affair, Ranvir beat Pooja Bhatt
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का अफेयर फिल्म 'जिस्म' के दौरान शुरू हुआ। इस फिल्म में रणवीर का एक छोटा सा रोल था और इसी दौरान पूजा भट्ट और रणवीर एक-दूसरे के करीब आ गए। धीरे-धीरे रणवीर और पूजा भट्ट एक-दूसरे की दुनिया बन गए और लिव-इन में रहने लगे। लेकिन पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट को इन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था और इस खिलाफत के बावजूद पूजा भट्ट और रणवीर साथ रह रहे थे।

ये भी पढें - दीपक तिजोरी की बीवी ने खोली पति की असलियत, कहा, सारी हदें पार कर दी
 
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt's scandalous affair, Ranvir beat Pooja Bhatt
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी
दोनों के रिलेशन में सब अच्छा चल रहा था लेकिन उस दिन सब कुछ बिखर गया जब रणवीर सिंह ने पूजा भट्ट को बुरी तरह से पीटा और उन्हें लहूलुहान कर दिया।

क्या था मामला ?
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt's scandalous affair, Ranvir beat Pooja Bhatt
पूजा भट्ट
कहा जाता है कि रणवीर शौरी की नशे की लत से पूजा भट्ट काफी परेशान थीं। नशे में चूर होकर रणवीर शौरी पूजा भट्ट को फिजिकली एब्यूज करते थे। इसके अलावा वो राहुल भट्ट की वजह से भी परेशान थे क्योंकि उन्हें रणवीर और पूजा का रिश्ता मंजूर नहीं था। एक दिन शराब पीकर रणवीर शौरी दनदनाते हुए पूजा भट्ट के घर पर पहुंच गए। 2002 में दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने उस रात हुए वाकये का जिक्र किया था।

ये भी पढें - फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह
 
विज्ञापन
Ranvir Shorey and Pooja Bhatt's scandalous affair, Ranvir beat Pooja Bhatt
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट
पूजा भट्ट के मुताबिक, 'संडे की एक रात रणवीर मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी रखी थी लेकिन मैंने फिर भी उन्हें घर के अंदर आने दिया। लेकिन रणवीर ने आव देखा ना ताव और बिना किसी वजह के उन्होंने मुझ पर अटैक कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। रणवीर ने उसी पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।'

ये भी पढें -  वीराना की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को अपना बनाना चाहता था अंडरवर्ल्ड डॉन, कहां गई पता नहीं
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed