फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranvir Shorey: इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे रणवीर शौरी, कैसे 10 साल में शादी से तलाक तक पहुंचा रिश्ता

Thu, 18 Aug 2022 09:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 18 Aug 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Know untold facts about actor Personal and Professional life
रणवीर शौरी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। हर साल 18 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मनाते हैं। जालंधर में जन्में रणवीर ने अपने करियर की शुरुआत एक वीजे के तौर पर की थी। लेकिन धीरे-धीरे उनकी रुचि फिल्मों की तरफ होने लगी। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से की। शशिकला नायर ने इस फिल्म को निर्देशित किया था।

Ranvir Shorey Birthday Know untold facts about actor Personal and Professional life
रणवीर शौरी, कोंकणा शर्मा - फोटो : Social media
सुर्खियों में रही पर्सनल लाइफ

रणवीर की प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा चर्चा उनकी पर्सनल लाइफ की रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के सेट पर ही कोंकणा सेन को वह दिल दे बैठे थे। फिल्म मिक्स्ड डबल के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई। इस फिल्म के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया लेकिन अपने रिश्ते की जानकारी कभी भी खुलकर नहीं दी।

Ranvir Shorey Birthday Know untold facts about actor Personal and Professional life
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 में की थी शादी

एक दूसरे को डेट करने के काफी समय बाद कोंकणा और रणबीर ने शादी का फैसला कर लिया था। साल 2010 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।.इस शादी में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव आने लगा था। साल 2020 आते-आते ये जोड़ा अलग हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Know untold facts about actor Personal and Professional life
रणवीर शौरी - फोटो : Social Media
इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर शौरी जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह अपने अलग तरह के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्हें फिल्म जगत में असली पहचान ‘ट्रैफिक सिग्नल’ से मिली थी। निजी रिश्तों और फिल्मों के अलावा वो अपने नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर भी चर्चा में रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed