{"_id":"6429248c56df0c72cc0c2a1e","slug":"rapper-badshah-is-going-to-tie-the-knot-with-actress-isha-rikhi-this-month-know-wedding-update-2023-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badshah Wedding Update: बादशाह हुए दोबारा घोड़ी चढ़ने को तैयार! अप्रैल में ही इस हसीना संग रचाने जा रहे ब्याह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Badshah Wedding Update: बादशाह हुए दोबारा घोड़ी चढ़ने को तैयार! अप्रैल में ही इस हसीना संग रचाने जा रहे ब्याह
मशहूर रैपर-सिंगर बादशाह के गाने क्लब से लेकर शादियों तक की रौनक बनते हैं। बादशाह की बीट पर सितारे भी थिरकते देखे जाते हैं। वहीं, अब रैपर के अपनी शादी में जल्द थिरकने की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट है कि बादशाह को अपनी जिंदगी का सच्चा प्यार मिल गया है और वह अपनी लेडी लव के साथ जल्द सात फेरे लेने जा रहे हैं।
2 of 5
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह बीते लंबे समय से एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं। बताया जा रहा है कि यह जोड़ा एक-दूजे के लिए काफी सीरियस है, और जल्द ही शादी रचाने जा रहा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट तो यह भी है कि दोनों इसी महीने ब्याह रचाकर ऑफिशियली तौर पर हमेशा के लिए एक-दूसरे के होने जा रहे हैं।
3 of 5
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह के साथ पूर्व में काम कर चुके एक म्यूजिक लेबल के कर्मचारी ने भी कथित तौर पर इस चर्चा की पुष्टि कर दी है। गौरतलब हो कि बादशाह-ईशा के रिश्ते में होने की खबरें पिछले साल इंटरनेट पर छाई रहीं। हालांकि, इस कपल ने ना तो इन खबरों को सच कहा ना ही इनका खंडन किया। दोनों इन रिपोर्ट्स पर अबतक चुप्पी ही साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
बादशाह हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए जिस पर यह दावा किया गया कि उन्होंने शादी की खरीदारियां शुरू कर दी हैं। खबरों के अनुसार, बादशाह की शादी की बात उनके घरवालों और बेहद करीबी दोस्तों को ही पता है। हालांकि, इस खबर ने सामने आते ही सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। रैपर के फैंस उन्हें वेडिंग आउटफिट में देखने की इच्छा जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बादशाह-ईशा रिखी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह बादशाह की दूसरी शादी होने जा रही है। सिंगर ने पहली बार जैस्मीन मसीह संग सात फेरे लिए थे, जिससे उनकी एक बेटी, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था। हालांकि, इन दोनों ने साल 2020 में अपनी राहें अलग कर लीं। आज तक दोनों के अलगाव का कारण सामने नहीं आ सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।