फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badshah: जब एआर रहमान ने अपनी टिप्पणी के लिए बादशाह से मांगी माफी, रैपर ने किया खुलासा

Thu, 21 Nov 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

बादशाह ने 2017 में फिल्म ओके जाने के लिए एआर रहमान के गाने हम्मा हम्मा का रीमिक्स किया था, जिसे शुरुआत में रहमान ने नापसंद किया था। बाद में उन्होंने अपनी आलोचना के लिए बादशाह से यह स्वीकार करते हुए माफी मांगी कि उन्हें यह गीत अच्छा लगा था। 

विज्ञापन
Rapper Badshah Reveals AR Rahman Apologized for Humma Humma Remix Criticism
बादशाह, एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम

बादशाह ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने रैपर हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपने संगीत का जादू दिखाया है। साल 2017 में आई फिल्म 'ओके जानू' के लिए उन्होंने एआर रहमान का मशहूर गीत 'हम्मा हम्मा' का रीमिक्स तैयार किया था। शुरुआत में रहमान ने इस रीमिक्स पर अपनी नाखुशी व्यक्त की थी, लेकिन हाल ही में बादशाह ने यह साझा किया कि रहमान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया के लिए उनसे माफी मांगी थी। 

 

Rapper Badshah Reveals AR Rahman Apologized for Humma Humma Remix Criticism
बादशाह, एआर रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम
बादशाह ने हम्मा हम्मा गाने पर की बात

रेडियो नशा से एक बातचीत के दौरान बादशाह ने हम्मा हम्मा के नए संस्करण को बनाने की अपनी रचनात्मक यात्रा के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले ही इस गाने को लेकर यह स्पष्टता थी कि वह इस गीत को कैसे बदलना चाहते थे। 

Rapper Badshah Reveals AR Rahman Apologized for Humma Humma Remix Criticism
एआर रहमान, बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
शुरुआत में नाराज थे एआर रहमान

रैपर के अनुसार इसके साथ ही उन्होंने मूल गीत की आत्मा को बरकरार रखने की पूरी कोशिश की। हालांकि, इसके बाद भी रीमिक्स को रिलीज के बाद भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। बादशाह ने यह भी याद किया कि रहमान शुरुआत में इस रीमिक्स से खासा नाराज थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Badshah Reveals AR Rahman Apologized for Humma Humma Remix Criticism
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
बाद में मिली तारीफ

उन्होंने कहा, "जब मैंने हम्मा हम्मा किया तो मुझे बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा। रहमान सर भी बहुत नाखुश थे, लेकिन फिर एक इवेंट में उन्होंने मुझे बुलाया और कहा कि मुझे खेद है। मुझे यह समझने में समय लगा कि यह अच्छा गाना है। मैं सिर्फ कुछ बातों से नाराज था और शायद वही मेरी नाखुशी की वजह थी। यह मेरे लिए सबसे बड़ी प्रशंसा थी, जो मैंने कभी नहीं मांगी थी, लेकिन मुझे मिली।"

विज्ञापन
Rapper Badshah Reveals AR Rahman Apologized for Humma Humma Remix Criticism
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
इंडियन आइडल 15 में नजर आ रहे बादशाह

बादशाह की बात करें तो वह इन दिनों टीवी रियलिटी शो इंडियन आइडल के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। शो में वह बतौर जज श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी के साथ दिखते हैं। इस शो को उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं। 
Nayanthara: जब नयनतारा ने बदला अपना धर्म, हिंदू रीति रिवाज से की शादी, विग्नेश शिवन के साथ जोड़ा जन्मों का साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed