{"_id":"673f1aa77294a0ca430f0b14","slug":"neelam-kothari-share-she-fought-with-ektaa-kapoor-because-of-her-husband-samir-soni-certain-intimate-scenes-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neelam Kothari: नीलम कोठारी ने एकता कपूर से महीनों नहीं की बात, कौन रहा वो शख्स जिसके कारण हुई अनबन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neelam Kothari: नीलम कोठारी ने एकता कपूर से महीनों नहीं की बात, कौन रहा वो शख्स जिसके कारण हुई अनबन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 21 Nov 2024 05:09 PM IST
सार
इस समय नीलम कोठारी नेटफ्लिक्स की सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के कारण चर्चा में हैं। इस शो में वह अपनी जिंदगी से जुड़ी काफी सारी बातें साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि निर्माता एकता कपूर से उनकी कुछ समय तक बोलचाल बंद हो गई थी।
हाल ही में सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नीलम कोठारी ने बताया कि एक बार वह एकता कपूर से नाराज हो गई। वह इतना ज्यादा नाराज रही कि महीनों तक एकता से बात नहीं की। बाद में दोनों ने मिलकर बात की और नाराजगी की वजह को दूर किया। लेकिन सवाल है कि नाराजगी की वजह क्या रही है।
पति समीर सोनी के कारण हुई अनबन
नीलम ने रियालिटी शो में बताया कि वह अपने पति समीर सोनी को लेकर बहुत ज्यादा पजेसिव हैं। एक बार कि बात है कि एकता के एक प्रोजेक्ट के लिए समीर को इंटीमेट सींस शूट करने थे। नीलम कहती हैं, 'मुझे नहीं पता था कि वे सीन किस हद तक थे और एकता उस शो की निर्माता थीं। जब मैंने समीर को उन सींस में देखा तो बहुत बुरा लगा। ऐसे में मैंने 3-4 महीने तक एकता से बात नहीं। हमारे बीच इस बात को लेकर बहुत झगड़ा हुआ। कुछ महीनों बाद हमारी बात हुई।
3 of 5
नीलम कोठारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनय करियर की मजबूरी समझ में आई
नीलम आगे बताती हैं, 'एकता से मैंने कहा कि तुम मेरे पति से ऐसा कैसे करवा सकती हो। इस पर एकता ने कहा कि क्या तुम्हारे पति ने रोल करने से पहले स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी।' एकता की बात सुनकर नीलम का गुस्सा कुछ कम हुआ। इस तरह से एकता और नीलम का झगड़ा खत्म हो गया। नीमल यह भी बताती हैं कि उन्होंने सबक सीख लिया है कि यह सब अभिनय करियर की मजबूरी होती है। ऐसे सीन एक अभिनेता को करने होते हैं।
समीर करते हैं नीलम को पूरा सपोर्ट
नीलम के पति समीर सोनी की बात की जाए, तो वह नीलम को हमेशा सपोर्ट करते हैं। एक बार समीर सोनी ने बताया था कि वह नीलम को कभी उदास नहीं देख सकते हैं, वह उनसे बहुत प्यार करते हैं।
पति संग एक सीरीज में नजर आईं
2023 में 'मेड इन हैवन 2' नाम की एक वेब सीरीज में नीलम और समीर सोनी ने साथ काम किया था। इस सीरीज में नीलम ने समीर के साथ किसिंग सीन दिया था। यह नीलम के करियर का पहला किसिंग सीन रहा। नीलम ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने समीर के साथ यह किसिंग सीन दो ही टेक में कर दिया था। आगे भी नीलम अच्छे किरदार फिल्मों और वेब सीरीज में करना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।