फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Badshah: चुपके-चुपके इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं बादशाह, एक साल बाद हुआ खुलासा

Wed, 12 Oct 2022 12:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 12 Oct 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Rapper Singer Badshah Dating Punjabi Actress Isha Rikhi Amidst Separation Rumours With His Wife Jasmine
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया

रैपर बादशाह अपनी दमदार आवाज के जरिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोग उनके गानों पर झूमते हुए नजर आते हैं। बादशाह अपने काम से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपनी शादी के बाद सिंगल का टैग लगाए घूम रहे बादशाह अब सिंगल नहीं बचे हैं। वह एक खूबसूरत पंजाबी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह इन दिनों पंजाब की खूबसूरत अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

Rapper Singer Badshah Dating Punjabi Actress Isha Rikhi Amidst Separation Rumours With His Wife Jasmine
बादशाह, ईशा रेखी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बादशाह कुछ दिनों पहले वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आए थे। इस दौरान करण जौहर से उन्होंने खुद को सिंगल बताया था। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि बादशाह पंजाबी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी के दौरान हुई थी, जिसके बाद से वह रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

KBC 14: करोड़पति बनने के बाद भी शाश्वत घर नहीं ले जा सके एक करोड़ का चेक, मां को याद कर फूट-फूट कर रोए

Rapper Singer Badshah Dating Punjabi Actress Isha Rikhi Amidst Separation Rumours With His Wife Jasmine
रैपर बादशाह। - फोटो : amar ujala

बादशाह को अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों ने इस बारे में अपने घरवालों को भी बता दिया है और वह दोनों के रिश्ते से खुश हैं। बता दें कि बादशाह की पहले ही शादी हो चुकी है। हालांकि उनकी पत्नी के साथ ही विवाद के बाद दोनों अलग हैं। बादशाह की पत्नी जैसमीन अब अलग रहती हैं। साल 2019 में दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rapper Singer Badshah Dating Punjabi Actress Isha Rikhi Amidst Separation Rumours With His Wife Jasmine
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि बादशाह को पहली पत्नी से एक बेटी है। साल 2017 में दोनों की बेटी जेसी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ था। कोरोना महामारी के बाद, जैस्मीन अपनी बेटी जेसी के साथ लंदन चली गई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed