रियलिटी शो बिग बॉस के हर सीजन में जमकर विवाद होते हैं। प्रतिभागियों के बीच तीखी बहस होती है, कई बार तो नौबत हाथापाई की भी आ जाती है। इन दिनों बिग बॉस का 16वां सीजन प्रसारित हो रहा है। बाकी सीजन की तरह इस सीजन में भी खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस 16 के हालिया एपिसोड में अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा और टीना दत्ता के बीच भयंकर झगड़ा हुआ है। इन हसीनाओं के बीच खाने को लेकर तू तू- मैं मैं शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे को अपशब्द बोले जाने लगे।
Bigg Boss 16: शो में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, अर्चना ने सौंदर्या से कहे अपशब्द, बिग बॉस ने दी यह हिदायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्चना ने बोले अपशब्द!
बता दें कि इस बार बिग बॉस का घर दो ग्रुप में बंटता हुआ नजर आ रहा है। एक ग्रुप में टीवी जगत के सितारे हैं तो वहीं, नॉन टीवी सेलेब्स का अपना अलग ग्रुप बन रहा है। शो में दूसरे हफ्ते में ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। प्रतिभागियों के बीच के बीच राशन और खाने को लेकर खूब लड़ाइयां हो रही हैं। हाल ही में शो में देखा गया कि सौंदर्या शर्मा डाइनिंग एरिया में शालीन के साथ बैठकर डिनर कर रही थीं। अर्चना भी वहां अपना खाना खा रही थीं। तभी शालीन सौंदर्या से बात करते हुए कहते हैं कि उन्होंने अर्चना को नहीं मारा था। शालीन की बात सुनकर अर्चना ने भी जवाब दिया, 'आगे से हिम्मत भी मत करना'। तभी सौंदर्या भी बीच में आकर अर्चना पर गुस्सा निकालने लगीं। ऐसे में अर्चना भी सौंदर्या को मुंहतोड़ जवाब देती हैं और फिर देखते ही देखते दोनों अभिनेत्रियों के बीच झगड़ा बढ़ गया।
Code Name Tiranga BO Prediction: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाएंगी परिणीति! पहले दिन होगी इतनी कमाई
फूट-फूट कर रोईं सौंदर्या
जब लड़ाई बढ़ी तो सौंदर्या ने अर्चना की क्लास पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। यह बात अर्चना को बिल्कुल पसंद नहीं आई। अर्चना ने गुस्से में सौंदर्या से कहा कि वो उन्हें मार-मारकर मोर बना देंगी। हैरानी की बात यह है कि अर्चना ने एक बार नहीं, बल्कि बार-बार यह लाइन दोहराई। इसके बाद सौंदर्या बेडरूम में जाकर फूट-फूटकर रोती नजर आईं। सौंदर्या ने रोते हुए कहा कि वह एक डिग्नीफाइड फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह इस तरह का गंदा व्यवहार बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।
Nayanthara-Vignesh: सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें
टीना से भी भिड़ीं अर्चना
सौंदर्या से झगड़े के बाद अर्चना टीना दत्ता से भी झगड़ते हुए नजर आईं। दरअसल, अगले दिन टीना दत्ता और सौंदर्या किचन में खाना बना रही होती हैं, तभी अर्चना किचन में जाकर कहती हैं कि उन्हें चाय बनानी है। लेकिन टीना और सौंदर्या ने कहा कि अभी वह खाना बना रही हैं और ऐसे में कोई दूसरा काम नहीं होगा। इस बात पर अर्चना की टीना और सौंदर्या से फिर से लड़ाई हो जाती है। टीना और सौंदर्या गुस्से में किचन छोड़कर चली जाती हैं और कहती हैं, 'जब तक अर्चना किचन में रहेंगी वो खाना नहीं बनाएंगी।' बता दें कि दूसरे हफ्ते में ही बिग बॉस के घर का माहौल काफी बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। प्रतिभागियों के बीच जमकर झगड़े हो रहे हैं। खाना और राशन बिग बॉस में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। हालांकि, प्रतिभागियों के इस व्यवहार से बिग बॉस बेहद नाराज हैं। उन्होंने सभी को हिदायत दी है कि उनके घर में कोई जाति, धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करेगा। यहां सब एक समान हैं।
Amitabh Bachchan: ‘काम करता हूं कुली का और नाम है...इकबाल’, 10 दिलचस्प किरदारों में गंगा जमुनी तहजीब का झरोखा