नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 अक्टूबर को सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन बात की जानकारी दी थी। शादी के महज चार महीने बाद ही दोनों ने इस खबर के माध्यम से फैंस को चौंका दिया था। इस खबर के बाद से सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। विवाद के बीच विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें लिखा है- सबकुछ आपके पास एक सही समय पर आता है, इसलिए धैर्य रखें।
Nayanthara-Vignesh: सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनतारा और विग्नेश शिवन 9 जून को महाबलीपुरम में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी के चार महीने बाद इस जोड़े ने अपने बच्चों का स्वागत किया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। नयनतारा और विग्नेश को इंटरनेट पर जहां एक तरफ बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उनका इस तरह से माता-पिता बनना सवालों के घेरे में भी आ गया है।
Nayanthara-Vignesh: माता-पिता बनकर विवादों में फंसे नयनतारा-विग्नेश शिवन, राज्य सरकार करेगी सरोगेसी की जांच
इसके बाद तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा सरकार दंपति से स्पष्टीकरण मांगेगी कि उन्होंने सेरोगेसी के लिए कागजों पर दस्तख्त करते समय उचित दिशानिर्देशों का पालन किया है या नहीं। दरअसल कई कानूनी एक्सपर्ट्स का सरोगेसी को लेकर यह कहना है कि कुछ विशेष मामलों के अलावा जनवरी 2022 से देश में सरोगेसी गैरकानूनी करार दिया गया है। इसी वजह से नयनतारा और विग्नेश शिवन निशाने पर हैं। इसी के बाद उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है।
विग्नेश शिवन ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- 'उन लोगों पर ध्यान दें, जो आपकी परवाह करते हैं...जो हमेशा आपके साथ हैं...जो आपका अच्छा चाहते है...वही आपके अपने लोग हैं'। इस पोस्ट को उन्होंने कैप्शन दिया है- हर बार यही सच है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा था कि 'सबकुछ आपके पास एक सही वक्त पर आता है, इसलिए धैर्य रखें'।