वर्ष 2023 अपने आठवें माह में प्रवेश कर चुका है। सिनेमा के लिहाज से देखें तो इस साल कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुईं। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी मंच तक फिल्मों से गुलजार रहे हैं। हालांकि, कमाई के मामले में देखें तो इस साल हिंदी की सिर्फ छह फिल्में ही हैं, जो सौ करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर पाई हैं। बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करके ही हट गईं। सौ करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली छठी फिल्म करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है, जो अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है। और कौन सी फिल्म इस लिस्ट में हैं, आइए जानते हैं....
Bollywodd Movies: अब तक इन छह हिंदी फिल्मों ने छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा, जानिए किसने कितने कमाए?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठान
बॉलीवुड के लिए इस साल की शुरुआत धांसू अंदाज में हुई। बॉलीवुड के बादशाह कई साल बाद फिल्मी पर्दे पर लौटे और अच्छा शगुन लेकर लौटे। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपिनिंग डे से ही कई रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'पठान' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 540.51 करोड़ रूपये कमाए।
तू झूठी मैं मक्कार
इस साल मार्च में रिलीज हुई फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार', जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए। क्रिटिक्स से इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली। लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फैमिली ड्रामा ने रिपोर्ट्स के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 145.92 करोड़ का कलेक्शन किया।
किसी का भाई किसी की जान
बॉलीवुड में सलमान खान को लेकर अलग ही दीवानगी है। इस साल 21 अप्रैल को उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए श्वेता तिवारी और शहनाज गिल समेत कई नए सितारों ने भी डेब्यू किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान की इस फिल्म ने कुल 109.04 करोड़ का कलेक्शन किया।
द केरल स्टोरी
इस साल 5 मई को रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। इस फिल्म पर विवाद भी जमकर हुए और तमाम लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म करार दिया। हालांकि, दर्शकों की एक बड़ी आबाद को यह फिल्म खूब पसंद आई। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर 240.79 करोड़ की कमाई की।
Suniel Shetty: माना से पहले बी-टाउन की इस हसीना पर दिल हार बैठे थे 'अन्ना', जानिए सुनील की कुछ अनसुनी बातें