{"_id":"65600a13ed9be38daa0bdb27","slug":"rashmika-mandanna-deepfake-video-delhi-police-got-important-clues-accused-will-be-arrested-soon-2023-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग, जल्द होगी गिरफ्तारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:57 AM IST
सार
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। साथ ही पुलिस उपायुक्त ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, बीते दिन अभिनेत्री एक निजी कारण से काफी चर्चाओं में रहीं। दरअसल, रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। साथ ही रश्मिका भी इस वीडियो से सन्न रह गईं और बकायदा बयान जारी कर अपना दुख साझा किया। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्हें अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो से संबंधित मामले की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से उनका सत्यापन किया जा रहा है।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो पर एक अधिकारी ने कहा, तकनीकी विश्लेषण के हिस्से के रूप में, अधिकारी उन सभी आईपी पतों की पहचान कर रहे हैं, जहां से वीडियो अपलोड किया गया था और उस पते का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां से वीडियो पहली बार इंटरनेट पर अपलोड किया गया था।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ, स्पेशल सेल) हेमंत तिवारी ने कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली महिला आयोग द्वारा शहर पुलिस को नोटिस भेजे जाने के बाद 11 नवंबर को दिल्ली पुलिस के इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) ने मामले के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
इससे पहले दिन में, आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से मुलाकात की। उन्होंने डीपफेक को लोकतंत्र के लिए नया खतरा बताते हुए कहा कि सरकार डीपफेक से निपटने के लिए जल्द ही नए नियम लाएगी। मंत्री ने कहा कि कंपनियां पता लगाने, रोकथाम, रिपोर्टिंग तंत्र को मजबूत करने और उपयोगकर्ता जागरूकता बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में स्पष्ट कार्रवाई योग्य कार्य की आवश्यकता पर सहमत हुई हैं।
जानकारी हो कि बीते दिनों रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रश्मिका का एक अश्लील फेक वीडियो तैयार किया गया और देखते ही देखते इस वायरल वीडियो ने हर तरफ सनसनी मचा दी। वीडियो पर इस कदर बवाल मचा कि कॉन्टेंट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म से हटाने की एडवायजरी तक जारी हो गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है, और आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।