सब्सक्राइब करें

DID Super Moms 3: गोविंदा संग स्टेज पर जमकर थिरकीं रश्मिका मंदाना, सामी-सामी गाने पर दोनों ने दिखाई गुजलबंदी

एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 24 Sep 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Govinda dance together on Pushpa song Saami Saami on DID Super Moms 3 grand finale
रश्मिका मंदाना, गोविंदा - फोटो : Social Media

इन दिनों जहां एक तरफ  बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच जंग चल रही है, वहीं दूसरी तरफ दोनों इंडस्ट्री के कलाकार एक-दूसरे के साथ लगातार काम कर रहे हैं। फिल्मों में साथ आने के अलावा अब यह लोग टीवी के रियलिटी शोज में एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना डीआईडी सुपर मॉम्स 3 के ग्रैंड फिनाले में  नजर आएंगी। शो पर वह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा के साथ जमकर डांस करती देखी जाएंगी। उनका डांस  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

Trending Videos
Rashmika Mandanna Govinda dance together on Pushpa song Saami Saami on DID Super Moms 3 grand finale
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' का प्रमोशन करने जगह-जगह पहुंच रही है। इसी क्रम में वह आने वाले दिनो में जी टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'डीआईडी सुपर मॉम्स 3' में पहुंचीं। शो में अभिनेत्री   गोविंदा के साथ डांस करती नजर आएंगी। दोनों स्टार्स रश्मिका की हिट फिल्म 'पुष्पा पार्ट 1' के गाने 'सामी सामी' पर खूब थिरके। आपको बता दें इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे।
Jamtara Season 2 Review: दूसरे सीजन में ‘जामताड़ा’ के लेखकों का दिखा चटख रंग, नोटबंदी ने सिखाए ठगी के नए सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna Govinda dance together on Pushpa song Saami Saami on DID Super Moms 3 grand finale
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, आज यानी शनिवार को जी टीवी ने इस डांस रियलिटी शो के आगामी ग्रैंड फिनाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। 15-सेकंड की इस क्लिप में बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में गिने जाने वाले अभिनेता गोविंदा को रश्मिका मंदाना के साथ थिरकते हुए देखा जा सकता है। दोनों मंच पर 'सामी सामी' गाने का हुक स्टेप कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए जी टीवी ने एलान किया कि रश्मिका और गोविंदा रविवार रात 9 बजे डीआईडी सुपर मॉम्स के ग्रैंड फिनाले में नजर आएंगे।
Casting Couch: कास्टिंग काउच का शिकार हुईं इन अभिनेत्रियों ने बताई इंडस्ट्री की काली सच्चाई,जान उड़ जाएंगे होश

Rashmika Mandanna Govinda dance together on Pushpa song Saami Saami on DID Super Moms 3 grand finale
गुडबाय फिल्म - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गुडबाय' को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। इसके साथ ही रश्मिका जल्द ही अपनी सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' की शूटिग भी शुरू करने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन और फहाद फासिल भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं।
Jacqueline Fernandez: ठग सुकेश से पहले बहरीन के प्रिंस सहित इनसे जुड़ा जैकलीन का नाम, लिस्ट देख उड़ जाए होश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed