{"_id":"65a9f9f3e2b5fc93a20f26fc","slug":"rashmika-mandanna-opens-up-about-slapping-ranbir-kapoor-in-animal-says-she-cried-after-this-scene-2024-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: एनिमल में रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद वह रो पड़ी थीं रश्मिका, एक टेक में शूट हुआ था सीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmika Mandanna: एनिमल में रणबीर को थप्पड़ मारने के बाद वह रो पड़ी थीं रश्मिका, एक टेक में शूट हुआ था सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 19 Jan 2024 09:57 AM IST
सार
इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'यह सीन एक टेक में शूट किया गया था। हमने वह क्रम आधे दिन में पूरा कर लिया। मुझे यह पसंद आया और उस पल मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार होने का यही उच्चतम स्तर है।'
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरी हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी नजर आईं। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। रश्मिका मंदाना ने फिल्म में रणबीर की पत्नी का किरदार निभाया है। हाल ही में फिल्म में रणबीर कपूर को थप्पड़ मारने वाले सीन को लेकर रश्मिका ने खुलकर बात की है। उन्होंने बताया की इस सीन के शूट होने के बाद वह रो पड़ी थीं।
2 of 5
रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना
- फोटो : अमर उजाला
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक बातचीत में बताया, 'पूरा सीक्वेंस एक टेक में था, क्योंकि इसमें बहुत कुछ घूम रहा था। यह पहले से नहीं बताया गया था। मुझे नहीं पता था कि मैं क्या करने जा रही हूं। संदीप ने मुझसे सिर्फ यह महसूस करने के लिए कहा था कि इस स्थिति में कोई व्यक्ति कैसा महसूस करेगा। बस यही याद है। मुझे एक्शन और कट के बीच कुछ भी याद नहीं है। मेरा दिमाग बिल्कुल ब्लैंक हो गया था।'
अभिनेत्री ने आगे कहा कि सीन पूरा होने के बाद भी वह उसी क्षण में थीं और शॉट पूरा होने के बाद भी रोती रहीं। वह रणबीर के पास गईं और पूछा कि क्या वह ठीक हैं। रश्मिका ने बताया, 'इस सीक्वेंस के बाद मैं सच में रो रही थी। मैंने उन्हें थप्पड़ मारा है, मैं चिल्ला रही हूं, हंगामा हो रहा है और मैं रणबीर के पास जाती हूं और कहती हूं कि क्या यह ठीक था? क्या तुम ठीक हो?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने बताया, 'यह सीन एक टेक में शूट किया गया था। हमने वह क्रम आधे दिन में पूरा कर लिया। मुझे यह पसंद आया और उस पल मुझे एहसास हुआ कि एक कलाकार होने का यही उच्चतम स्तर है। लोग हर बार इस तरह का सीक्वेंस नहीं लिखते। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने यह फिल्म और यह सीक्वेंस किया। मैं खुद से हैरान थी।'
विज्ञापन
5 of 5
एनिमल
- फोटो : अमर उजाला
संदीप वांगा रेड्डी द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी, शक्ति कपूर और सुरेश ओबेरॉय हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।