Rashmika Mandanna: अपने पालतू कुत्ते के लिए रश्मिका ने मांगा टिकट! ‘श्रीवल्ली’ का जवाब सुन छूट जाएगी आपकी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रश्मिका मंदाना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब चलो...इतने मतलबी मत बनो। अगर आप ऑरा (पेट डॉग) को मेरे साथ ट्रैवल कराना चाहोगे तो भी वो मेरे साथ नहीं जाएगी। वह हैदराबाद में खुश है। आपकी इतनी चिंता के लिए धन्यवाद।' इसके बाद रश्मिका ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'सॉरी, लेकिन इसने मेरा दिन बना दिया। मैं अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रही हूं।'

रश्मिका के इस ट्वीट के बाद उनके एक फैन पेज ने लिखा कि इस तरह की बहुत से खबरें हैं। इस पर रश्मिका ने जवाब दिया, 'सच में, प्लीज मुझे ऐसी चीजें भेजते रहने। मुझे हैरानी है कि मेरे चाहने वालों को मेरे बारे में क्या जानकारी दी जा रही है, इसका मुझे खेद है।' फैंस भी रश्मिका के इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि रश्मिका ने हाल ही में अपनी फिल्म 'गुडबॉय' की शूटिंग पूर की है, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर दी हैं। अपनी पोस्ट के साथ रश्मिका ने लिखा, 'फिल्म के साथ मेरी दो साल की जर्नी रही है। हमने कोविड के दौरान फिल्म की शूटिंग की। मुझे आप लोगों के फिल्म देखने का इंतजार है। यहां मैंने जिनके साथ भी काम किया, सभी स्पेशल हैं। अमिताभ बच्चन सर मुझे खुशी है कि मैंने आपके साथ काम किया। आप वर्ल्ड के बेस्ट मैन हो। नीना गुप्ता आप क्यूट हो। आई मिस यू।'
View this post on Instagram