सब्सक्राइब करें

Oscar 2022: विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर कंगना रणौत का मजाकिया पोस्ट, अभिनेता को बताया ‘संघी’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Jun 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
Oscar 2022 Kangana Ranaut share post for will smith and chris rock fight and will is sanghi
विल स्मिथ और क्रिस रॉक के विवाद पर कंगना रणौत का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर 2022 पुरस्कार समारोह विल स्मिथ और क्रिस रॉक की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है। इस अवॉर्ड फंक्शन में क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर जोक मारा था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना की चर्चा अब चारों तरफ हो रही है। कंगना रणौत भी इस विवाद पर खुलकर बोल रही हैं। पहले कंगना रणौत ने विल स्मिथ का इस पूरे विवाद में समर्थन किया था। वहीं, अब अभिनेत्री ने एक मजाकिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंगना ने विल स्मिथ को 'संघी' बता दिया।   

Trending Videos
Oscar 2022 Kangana Ranaut share post for will smith and chris rock fight and will is sanghi
फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कंगना ने विल स्मिथ को संघी बता दिया। कंगना ने अपने पोस्ट में विल स्मिथ और क्रिस रॉक पर बना मीम शेयर किया है। इस मीम को विल स्मिथ की चार फोटो से बनाया गया है। पहली तस्वीर में विल स्मिथ पूजा करते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह जाप कर रहे हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में विल स्मिथ किसी साधू के साथ दिख रहे हैं और आखिरी तस्वीर इवेंट की है जिसमें विल स्मिथ स्टेज पर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2022 Kangana Ranaut share post for will smith and chris rock fight and will is sanghi
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ कंगना रणौत ने एक मजेदार कैप्शन दिया है, जिसमें कंगना ने अपनी और विल स्मिथ की तुलना की है। अभिनेत्री ने लिखा है, 'साबित हो गया कि विल भी संघी हैं। वह भी मेरी तरह बिगड़ा हुआ है।' कंगना का ये पोस्ट अब फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Oscar 2022 Kangana Ranaut share post for will smith and chris rock fight and will is sanghi
पायल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी कंगना रणौत ने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें अभिनेत्री ने विल स्मिथ का सपोर्ट किया था। इस स्टोरी में अभिनेत्री ने विल स्मिथ और क्रिस रॉक की तस्वीर के साथ एक नोट लिखा था। इस तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, 'यदि मूर्ख व्यक्ति मेरी मां या बहन की बीमारी का मजाक उड़ाते हुए कुछ बेवकूफ लोगों को हंसाने की कोशिश करेगा तो मैं भी उसे विल स्मिथ की तरह ही थप्पड़ मारूंगी। आशा करती हूं कि वह मेरे लॉकअप में आए।'

विज्ञापन
Oscar 2022 Kangana Ranaut share post for will smith and chris rock fight and will is sanghi
विल स्मिथ-जेडा पिंकेट - फोटो : insta

गौरतलब है कि ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कॉमेडियन क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जड़ा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। इस बात की शुरुआत हंसी- मजाक में हुई थी लेकिन धीरे-धीरे ये मामला काफी बढ़ गया। इस दौरान स्मिथ ने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्रिस रॉक ने विल स्मिथ से उनकी पत्नी का मजाक उड़ाने पर माफी मांगी थी और अब विल स्मिथ भी इस घटना पर माफी मांग चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed