सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn: 53 साल की उम्र में ट्रॉली बैग की सवारी करते नजर आए अजय देवगन, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 Jun 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Childish Funny Video Viral on Social Media Latest News in Hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन अक्सर फिल्मों में गंभीर किरदारों में नजर आते हैं। फिल्मों के अलावा वह निजी जिंदगी में शांत और सीरियस ही दिखते हैं। हालांकि अजय का स्वभाव ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। फिल्मों के सेट पर वह अक्सर अपने को-एक्टर के साथ प्रैंक करते रहते हैं, जिसका जिक्र कई फिल्मी सितारे कई इंटरव्यू में कर चुके हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अजय पूरे मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Ajay Devgn Childish Funny Video Viral on Social Media Latest News in Hindi
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है वीडियो में?

अजय देवगन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में अजय एक ट्रॉली बैग पर बैठकर स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। स्कूटर को चलाते हुए उनके चेहरे पर बच्चों जैसी मुस्कान है जो उनके फैंस का दिल जीत रही है। इस मजेदार वीडियो के साथ अजय ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ इस तरह मैं रोल करता हूं।' इस वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा फैंस और सेलेब्स भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Childish Funny Video Viral on Social Media Latest News in Hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
तनीषा ने दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियो के वायरल हो ती ही अजय की साली तनीषा का भी इस पर रिएक्शन आया है। तनीषा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस पोस्ट पर लाफिंग इमोजी बनाया है। बता दें कि तनीषा भी एक्ट्रेस हैं जो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 7 में भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा फैंस के भी इस वीडियो पर तरह- तरह के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको देख के हमें बचपन के दिन याद आ गए सर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप तो बच्चे बन गए सर।' इसके अलवा एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'सर अब तो गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी, ना पेट्रोल की ना डीजल की टेंशन, मस्त रहो सबको पस्त रखो।'
 
Ajay Devgn Childish Funny Video Viral on Social Media Latest News in Hindi
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय हाल ही में रनवे 34 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह ने भी अहम रोल निभाया था। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म की कमाई बहुत कम रही थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो अजय जल्द ही थैंक गॉड में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्ट इंद्र कुमार कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed