फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashtra Kavach Om: 'ओम' में वैज्ञानिक बने जैकी श्रॉफ, क्या असल जिंदगी से प्रेरित है यह किरदार?

Thu, 30 Jun 2022 01:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 30 Jun 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Rashtra Kavach Om Which Role Playing Actor Jackie Shroff in Movie Know in Details
राष्ट्र कवच ओम में जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। इस शुक्रवार यानी एक जुलाई को फिल्मी दुनिया को एक और एक्शन हीरो मिल सकता है। आदित्य रॉय कपूर ने कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी नई फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' रिलीज होने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि एक्शन से भरपूर यह फिल्म उनकी किस्मत भी पलट सकती है। लेकिन इस फिल्म में एक और किरदार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और वह जैकी श्रॉफ हैं, जो फिल्म में वैज्ञानिक बने हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ के किरदार की अलग कहानी है, जो देखने पर सच्ची लगती है। ऐसा क्यों है, आइए आपको बताते हैं।

Rashtra Kavach Om Which Role Playing Actor Jackie Shroff in Movie Know in Details
ओम द बैटल विद इन - फोटो : social media

क्या है फिल्म की कहानी
जैकी श्रॉफ के किरदार के बारे में जानने से पहले आपको फिल्म की थोड़ी कहानी बता देते हैं। 'राष्ट्र कवच ओम' एक एक्शन मूवी हैं, जिसमें आदित्य राय कपूर पैरा कमांडो के किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेता का जबरदस्त एक्शन है। साथ ही, फिल्म की कहानी एक ऐसे साइंटिस्ट (जैकी श्रॉफ) के ईद-गिर्द बुनी गई है, जो अचानक लापता हो जाता है। इसी साइंटिस्ट की तलाश का जिम्मा आदित्य राय कपूर को मिलता है। फिल्म की कहानी में मोड़ तब आता है, जब वैज्ञानिक को देशद्रोही समझ लिया जाता है। अब आदित्य राय कपूर जैकी श्रॉफ की तलाश में किन-किन दिक्कतों से जूझते हैं, यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

Rashtra Kavach Om Which Role Playing Actor Jackie Shroff in Movie Know in Details
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में कैसा है जैकी श्रॉफ का किरदार?
इस फिल्म में जैकी श्रॉफ ने देव राठौड़ का किरदार निभाया है, जो वैज्ञानिक है। वह सरकार के साथ मिलकर एक मिशन पर होते हैं लेकिन उनके अचानक लापता होने की खबर से हंगामा मच जाता है। यह सब ट्रेलर में दिखाया गया है। फिल्म की शुरुआत में बेशक उनके अपहरण की बात कही जाती है, लेकिन धीरे-धीरे यह मामला देशद्रोह तक पहुंच जाता है और फिर देश की एजेंसियां उनकी तलाश में लग जाती हैं। इस फिल्म का यही एंगल इसे असल कहानी का रूप देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashtra Kavach Om Which Role Playing Actor Jackie Shroff in Movie Know in Details
फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

जैकी श्रॉफ के किरदार में कितनी सच्चाई
यह फिल्म बेशक एक ड्रामा है, जो मेकर्स के दिमाग की उपज है, लेकिन इसमें जैकी श्रॉफ का किरदार कुछ हद तक इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायणन की याद दिला देता है, जिस पर आधारित फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' भी एक जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे एक साइंटिस्ट झूठे आरोपों की वजह से देश की एजेंसी के निशाने पर आ जाता है और उन्हें एक झटके में देशद्रोही का टैग दे दिया जाता है। 'राष्ट्र कवच ओम' में काफी हद तक साइंटिस्ट देव राठौड़ के साथ भी ऐसा ही होता दिख रहा है।

विज्ञापन
Rashtra Kavach Om Which Role Playing Actor Jackie Shroff in Movie Know in Details
राष्ट्र कवच ओम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कैसी है फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' का निर्देशन कपिल शर्मा ने किया है, जिसका नाम पहले ‘ओम: द बैटल विद इन’ था लेकिन रिलीज से चंद दिन पहले फिल्म का नाम बदला गया। इस फिल्म में आदित्य राय कपूर, संजना सांघी, आशुतोष राणा, प्रकाश राज, प्राची शाह और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed