फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood And Tv Stars Fees: करण कुंद्रा से कपिल शर्मा तक, रियलिटी शो में काम करके छप्पर फाड़ कमाई करते हैं ये सितारे

Thu, 30 Jun 2022 01:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 30 Jun 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
karan kundra kapil sharma neha kakkar shilpa shetty these bollywood and tv stars fees for reality shows 
कपिल शर्मा, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर इन दिनों बहुत से रियलिटी शो आ रहे हैं। कई सेलेब्स इनमें जज बने हैं तो कई शो को होस्ट कर रहे हैं। इन रियलिटी शो में नजर आने वाले बॉलीवुड और टीवी के कई सितारे अब डेलीसोप में काम करने से बचते हैं। वह इसकी जगह डेली सोप में गेस्ट अपीरियंस देकर, जज करके या फिर होस्ट बनकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इन शोज में ये लोग सिर्फ दो-चार डायलॉग बोलकर लाखों करोड़ों की कमाई करते हैं। आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

karan kundra kapil sharma neha kakkar shilpa shetty these bollywood and tv stars fees for reality shows 
करण कुंद्रा - फोटो : instagram/kkundrra

करण कुंद्रा
करण कुंद्रा की रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वह डांस रियलिटी शो को जज कर रहे हैं। इसके एक एपिसोड को होस्ट करने का करण 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं। करण कुंद्रा इससे पहले कंगना रणौत के शो लॉकअप में बतौर होस्ट नजर आए थे। वह शो में जेलर के रूप में गए थे। शो में उनके साथ करण की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी जेल वॉर्डन के रूप में नजर आई थीं।

karan kundra kapil sharma neha kakkar shilpa shetty these bollywood and tv stars fees for reality shows 
रोहित शेट्टी नेट वर्थ - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी एक फिल्म निर्देशक हैं। उनका रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन आने वाला है। इस शो की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। इस शो के एक एपिसोड के लिए रोहित शेट्टी 49 लाख रुपये लेते हैं। ये भी खबर है कि नए सीजन के लिए अभिनेता ने अपनी फीस डबल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan kundra kapil sharma neha kakkar shilpa shetty these bollywood and tv stars fees for reality shows 
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी भी आजकल एक डांस रियलिटी शो की शूटिंग कर रही हैं। फीस के मामले में शिल्पा भी किसी से कम नहीं हैं। इस शो के लिए प्रति एपिसोड शिल्पा 22 लाख रुपये चार्ज करती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी की फिल्म निकम्मा रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। शिल्पा के साथ इस फिल्म में अभिमन्यु दस्सानी और शिर्ले सेतिया भी नजर आए थे।

विज्ञापन
karan kundra kapil sharma neha kakkar shilpa shetty these bollywood and tv stars fees for reality shows 
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा
स्टार और कॉमेडियन कपिल शर्मा रियलिटी शो में कॉमेडी के लिए 50 लाख रुपये लेते हैं। द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ही नहीं इसमें दिखाई देने वाले हर स्टार मोटी रकम वसूल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed