फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratna Pathak Shah: स्क्रिप्ट राइटर्स पर रत्ना पाठक ने कसा तंज, फिल्मों के फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी होने पर की बात

Thu, 12 Oct 2023 05:40 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 Oct 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Dhak Dhak actress said Bollywood best known films are copy from  Hollywood movies
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media

हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्रियों में शुमार रत्ना पाठक शाह अपने अभिनय को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि, इसके अलावा जिस एक चीज की चर्चा जोरों पर होती है वह अभिनेत्री का बेबाक अंदाज है। रत्ना पाठक शाह अक्सर अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी राय बड़ी बेबाकी से रखती नजर आती हैं। इन दिनों जहां एक तरफ रत्ना पाठक शाह अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' को लेकर सुर्खियों में हैं, वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री ने कुछ ऐसा कह दिया है, जो लाइमलाइट बटोर रहा है। दरअसल, रत्ना पाठक शाह ने हिंदी सिनेमा में बनने वाली फिल्मों और स्क्रिप्ट राइटर्स पर तंज कसा है। चलिए जानते हैं क्या बोलीं रत्ना पाठक शाह...

Ratna Pathak Shah Dhak Dhak actress said Bollywood best known films are copy from  Hollywood movies
रत्ना पाठक शाह - फोटो : Social media

रत्ना पाठक शाह अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में अभिनेत्री फिल्म का जमकर प्रचार-प्रसार कर रही हैं और इंटरव्यू भी दे रही हैं। इन्हीं में से एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बॉलीवुड में असली लेखकों की कमी के बारे में बात की और कहा कि 80-90 के दशक की कुछ सबसे मशहूर बॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड फिल्मों की फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी हैं।

Ratna Pathak Shah Dhak Dhak actress said Bollywood best known films are copy from  Hollywood movies
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

एक मीडिया संस्थान को हाल ही में दिए इंटरव्यू में, रत्ना पाठक शाह ने 80-90 के दशक में असली लेखकों की कमी के बारे में खुलकर बात की और कहा, 'हमारे पास बहुत लंबे समय तक कोई सच्चे लेखक नहीं थे। कम से कम 80 और 90 के दशक में, मैंने हॉलीवुड की कॉपी हुई फिल्में देखी हैं,  जिन्हें बार-बार बनाया जाता था और मूल के रूप में पेश किया जाता था। हमारी कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्में सही में फ्रेम-टू-फ्रेम कॉपी हैं। दुर्भाग्य से हमने एक ही तरह की चीजें बार-बार बनाने में खुश रहने में बहुत समय बिताया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Dhak Dhak actress said Bollywood best known films are copy from  Hollywood movies
रत्ना पाठक शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बातचीत के दौरान, रत्ना पाठक शाह से बॉलीवुड में स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करने वाले अभिनेताओं के बीच उम्र के अंतर के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'जब उन्हें शर्म नहीं आती तो मैं क्या कहूं? उन्हें अपनी बेटियों से छोटी अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने में शर्म नहीं आती, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि यह शर्मिंदगी है।' अभिनेत्री को अक्सर महिला अधिकारों के बारे में बोलते देखा जाता है और उन्होंने हाल ही में बताया कि सिनेमा के साथ-साथ समाज में महिलाओं की धारणा भी बदल रही है।
Nushrratt Bharuccha: 'अकेली' के निर्माता ने बताई नुसरत के इस्राइल संघर्ष की दास्तां, बोले- 26/11 घटना जैसा...

विज्ञापन
Ratna Pathak Shah Dhak Dhak actress said Bollywood best known films are copy from  Hollywood movies
धक धक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रत्ना पाठक ने बताया कि वह 'धक धक' में बाइकर नानी की भूमिका निभाएंगी और खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए 65 साल की उम्र में बाइक चलाना सीखा। अभिनेत्री ने एक अन्य इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा, 'मैंने कई बार अपने सपनों में बाइक चलाई है। मैं बाइक चलाने वालों को देखती थी और सोचता थी कि किसी दिन मैं भी बाइक चलाऊंगी लेकिन मुझे नहीं पता था कि 65 साल की उम्र में मुझे बाइक चलानी पड़ेगी।' रत्ना पाठक शाह के साथ ही फिल्म में दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Akshay Kumar: राजनीति पर ट्विंकल खन्ना से अलग सोच रखते हैं अक्षय कुमार, अभिनेता ने बताया कैसे होती है चर्चा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed