सब्सक्राइब करें

Raveena-Akshay: एक मंच पर दिखे मस्त-मस्त गर्ल और खिलाड़ी कुमार, यूजर्स बोले- आंखों पर यकीन नहीं हो रहा...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Mon, 08 May 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
Raveen Tandon Akshay Kumar Video Viral On Social Media Of A Awards Functions Users Call Them Hottest Pair
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार की रात को फिल्मी सितारों के लिए एक अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। इस मौके पर बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं, जिसमें जान्हवी कपूर, सुष्मिता सेन, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, शामिल थीं। इस बीच एक्टर्स भी मौजूद थे। वहीं, फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार भी नजर आए थे।

Trending Videos
Raveen Tandon Akshay Kumar Video Viral On Social Media Of A Awards Functions Users Call Them Hottest Pair
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना ने अक्षय को थमाया अवॉर्ड
हाल ही में सोशल मीडिया पर अवॉर्ड फंक्शन की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। फंक्शन के दौरान एक्स लवर्स रहे अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक साथ स्टेज पर नजर आए थे। दरअसल, अक्षय को स्टाइल हॉल ऑफ फेम के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस अवॉर्ड को उन्हें किसी और ने नहीं रवीना टंडन ने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveen Tandon Akshay Kumar Video Viral On Social Media Of A Awards Functions Users Call Them Hottest Pair
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना ने की अक्षय की तारीफ
दोनों कलाकारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।  वीडियो के दौरान देख सकते हैं कि रवीना अक्षय कुमार की तारीफ करती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया है। एक्ट्रेस ने काफी खुश होकर अक्षय के लिए ये सभी बातें कही थीं। 

Raveen Tandon Akshay Kumar Video Viral On Social Media Of A Awards Functions Users Call Them Hottest Pair
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स हुए हैरान
दोनों को एक साथ देख कर सभी लोग काफी ज्यादा हैरान नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा -आखिरकार एक लंबे समय के बाद सबसे बेहतरीन जोड़ी ने एक दूसरे को गले लगाया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मैं क्या देख रहा हूं। एक और यूजर ने लिखा कि अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल है। वहीं, ज्यादातर यूजर्स दोनों को साथ देख कर काफी खुश थे और अक्षय रवीना की जोड़ी की तारीफ कर रहे थे। 

तेलुगु सिनेमा के लोकप्रिय निर्देशक थे टी कृष्णा

विज्ञापन
Raveen Tandon Akshay Kumar Video Viral On Social Media Of A Awards Functions Users Call Them Hottest Pair
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

वर्षों पहले टूट गया था दोनों का रिश्ता
आपको बता दें कि दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। यहां तक कि बताया जाता है कि दोनों की सगाई भी हो गई थी, हालांकि कुछ कारणों के चलते इनका रिश्ता टूट गया था और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थी। 

अंगुली में अंगूठी, नजर में हया.. हो गई परिणीति की सगाई?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed