सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलमान का नाम लेकर ऐसे हेडलाइंस बना रही हैं हिंदी सिनेमा की हीरोइनें, अब लगा रवीना टंडन का नंबर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 13 Jun 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Recalls how she got her first film opposite Salman Khan in the film Patthar Ke Phool
Raveena Tandon and Salman Khan - फोटो : social media

इन दिनों सलमान खान का नाम मुंबई में हर जुबान पर है। अभिनव कश्यप अपने फेसबुक पेज पर सलमान से अपनी पुरानी अदावत अदा कर रहे हैं। सुष्मिता सेन अपना नया शो लाइमलाइट में लाने के लिए सलमान के नाम का सिक्का बाजार में चलाकर देख रही हैं। दीपिका को भी लगता है कि सलमान का नाम लेकर वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा खींच सकती हैं। तो भला रवीना टंडन कैसे पीछे रहतीं।

Trending Videos
Raveena Tandon Recalls how she got her first film opposite Salman Khan in the film Patthar Ke Phool
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश के आगरा से निकलकर मुंबई में खूब नाम कमाने वाले निर्देशक रवि टंडन की 45 साल की बिटिया रवीना टंडन ने एक किस्सा बताया है जब उनकी पहली फिल्म पत्थर के फूल रिलीज नहीं हुई थी। एक टॉक शो में पूरा किस्सा सुनाते हुए रवीना ने बताया, 'जब मैं कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी, उसी वक्त मुझे मॉडलिंग करने का मौका मिल गया था। इस मामले में मेरे गुरु रहे प्रहलाद कक्कड़। उन्हीं के साथ मैंने मॉडलिंग में इंटर्नशिप करना शुरू किया था। जब भी कोई मॉडल समय पर नहीं पहुंच पाती थी या फिर उस दिन वह आती ही नहीं थी तो वह प्रहलाद हमेशा कहते थे कि रवीना को कपड़े पहनाओ और उसे खड़ा कर दो। इस तरह मैं उनकी कंपनी में एक फ्री स्टैंड मॉडल बन गई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Recalls how she got her first film opposite Salman Khan in the film Patthar Ke Phool
Raveena Tandon

रवीना का कहना है कि उन्हें देखकर लोग हमेशा कहते थे कि वह कैमरे के पीछे क्यों रहती हैं? रवीना ने बताया, 'मैं कभी अभिनय नहीं करना चाहती थी। लोग कहते थे कि मुझे तो कैमरे के सामने आकर अभिनय करना चाहिए। इसी तरह मैंने विज्ञापन फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मेरे एक दोस्त बंटी हुआ करते थे जिनके साथ मैंने कई विज्ञापन फिल्मों में काम किया था। सलमान खान से मेरी पहली मुलाकात उन्हीं की वजह से हुई थी।'

Raveena Tandon Recalls how she got her first film opposite Salman Khan in the film Patthar Ke Phool
raveena tandon

सलमान के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा साझा करते हुए रवीना ने बताया, 'एक दिन मेरे दोस्त बंटी का फोन मेरे पास आया और वह मुझसे बोले कि अगर मैं कहीं आस-पास हूं तो एक बार आकर सलमान खान से मिल लूं। मैं उस समय बांद्रा के किसी स्टूडियो में एक विज्ञापन फिल्म की शूटिंग कर रही थी। बंटी की बात सुनकर जब मैं उनके पास पहुंची तो सलमान भी वहीं मौजूद थे।' अपनी बात को जारी रखते हुए रवीना ने बताया, 'सलमान खान उस समय जीपी सिप्पी की फिल्म 'पत्थर के फूल' के लिए अभिनेत्री की तलाश कर रहे थे। जब मैं उनसे जाकर मिली तो उन्होंने मुझे यह किरदार ऑफर किया और मैंने झट से हां कर दी। मैं काफी खुश थी और मुझसे ज्यादा उत्साहित मेरी सहेलियां हो गई थीं। उन्होंने मुझसे कहा इसके बाद मुझे कोई पिक्चर करनी नहीं है तो ना बोल देना लेकिन यह तो मैं कर ही लूं।'

विज्ञापन
Raveena Tandon Recalls how she got her first film opposite Salman Khan in the film Patthar Ke Phool
पत्थर के फूल - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन ने वर्ष 1991 में आई 'पत्थर के फूल' से ही सलमान खान के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म के बाद भी सलमान और रवीना 'अंदाज अपना अपना' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। हाल ही के दिनों में यह पहला मौका नहीं है जब सलमान से जुड़ा कोई किस्सा किसी अभिनेत्री ने साझा किया हो। इसे पहले दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन भी सलमान से पहली मुलाकात और काम मिलने का किस्सा मीडिया में साझा कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed