सब्सक्राइब करें

Ravi Chopra: महाभारत के श्राप से उऋण नहीं हो सका ये मशहूर निर्देशक, सब कुछ किया लेकिन कुछ हासिल न हुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 12 Nov 2024 10:52 AM IST
सार

आज भी जब रवि चोपड़ा निर्देशित धारावाहिक 'महाभारत' दर्शकों को देखने को मिलता है, तो वे उनके निर्देशन के कायल हो जाते हैं। बहुत ही भव्यता से उन्होंने 'महाभारत' को छोटे पर्दे पर उतारा। इतनी प्रसिद्धि के बाद भी आखिर में उनका सबकुछ कैसे बिखर गया। 

विज्ञापन
Ravi Chopra Death Anniversary Know About His Movies Career Television Serial Mahabharat life story
निर्देशक रवि चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक 'महाभारत (1988-1990)' को आज भी दर्शक सराहते हैं। कहा जाता है कि जब यह सीरियल टीवी पर आता था, तो सड़के सुनी हो जाती थी। लोग मंत्रमुग्ध होकर इस धारावाहिक को देखते थे। इस भव्य धारावाहिक का निर्माण बी.आर चोपड़ा ने किया, वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी उनके बेटे रवि चोपड़ा ने उठाई। 'महाभारत' जैसी महागाथा को छोटे पर्दे पर बनाकर वह घर-घर एक जाना-पहचाना नाम बन गए, लेकिन आगे चलकर एक गलती की वजह से उनका सबकुछ बर्बाद हो गया। कुछ लोग कहते हैं कि वह महाभारत के श्राप से उऋण नहीं हो सके। ऐसा माना जाता है कि जो भी महाभारत ग्रंथ अपने पास रखता है, उसका जीवन मुश्किलों से भर जाता है। शायद ऐसा ही कुछ रवि चोपड़ा के साथ भी हुआ। आज इन्हीं रवि चोपड़ा की पुण्यतिथि (12 नवंबर 2014) है। इस मौके पर उनके फिल्म करियर और 'महाभारत' धारावाहिक से जुड़ी कुछ खास बातें जानिए।  

Trending Videos
Ravi Chopra Death Anniversary Know About His Movies Career Television Serial Mahabharat life story
फिल्म 'द बर्निंग ट्रेन' - फोटो : सोशल मीडिया

पहले फिल्मों से की शुरुआत 
रवि चोपड़ा के पिता बी.आर चोपड़ा बॉलीवुड के नामी निर्माता-निर्देशक रहे। रवि ने भी अपने करियर की शुरुआत उनके सहायक के तौर पर की। साल 1975 में उन्होंने बतौर एकल निर्देशक फिल्म 'जमीर' बनाई। उन्होंने अपने ही फिल्म बैनर तले इसका निर्माण किया। इसके बाद साल 1980 में उन्होंने 'द बर्निंग ट्रेन' नाम की एक बड़े बजट की फिल्म बनाई, जो कि फ्लॉप साबित हुई लेकिन टीवी पर दिखाए जाने पर यही एक कल्ट फिल्म में बदल गई। रवि ने आगे भी 'मजदूर', 'आज की आवाज', 'दहलीज', 'कल की आवाज' जैसी कई फिल्में बनाई। उनकी कुछ फिल्म चलीं, तो कुछ ने बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Chopra Death Anniversary Know About His Movies Career Television Serial Mahabharat life story
धारावाहिक 'महाभारत' - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी पर महाभारत बनाकर मिली घर-घर पहचान 
जब रवि चोपड़ा को लगा कि फिल्मों में उनको मनचाही सफलता नहीं मिल रही है, तो उन्होंने टेलीविजन का रूख किया। अपने पिता के साथ मिलकर उन्होंने 'महाभारत' धारावाहिक का निर्माण किया। इसी सीरियल का निर्देशन रवि चोपड़ा ने ही किया। लगभग तीन साल यह सीरियल दर्शकों ने दूरदर्शन पर देखा और 'महाभारत' जैसी महागाथा का आनंद लिया। आज भी इस धारावाहिक में गाए गए गीत दर्शकों को याद हैं। किन-किन कलाकारों ने महाभारत धारावाहिक में काम किया, कौन सा किरदार निभाया? दर्शकों को सब याद है। इस धारावाहिक के अलावा भी रवि चोपड़ा ने कुछ और धार्मिक-ऐतिहासिक धारावाहिक बनाए, जिसमें 'विष्णु पुराण', 'मां शक्ति', 'झांसी की रानी' और 'बहादुर शाह जफर' शामिल रहे। उन्होंने 'आपबीती' नाम से भी एक टीवी शो बनाया जो कि बहुत प्रसिद्ध हुआ। 

Ravi Chopra Death Anniversary Know About His Movies Career Television Serial Mahabharat life story
फिल्म 'बंदा ये बिंदास' से शुरू हुई रवि चोपड़ा की मुश्किलें - फोटो : सोशल मीडिया

एक फिल्म ने सब कुछ खत्म कर दिया 
रवि चोपड़ा ने अपने पिता बी.आर चोपड़ा के साथ मिलकर बेहतरीन काम किया, कई अच्छी फिल्में और धारावाहिक बनाए। फिर ऐसा क्या हुआ कि उनका प्रोडक्शन हाउस बिखर गया। दरअसल, इस बर्बादी की कहानी शुरू हुई एक फिल्म 'बंदा ये बिंदास' से, इस कॉमेडी फिल्म के निर्माता बी.आर चोपड़ा और निर्देशक रवि चोपड़ा थे। असल में यह एक हॉलीवुड फिल्म 'माई कजिन विन्नी (1992)' से प्रेरित थी। ऐसे में इस फिल्म पर कहानी चोरी का आरोप लगा। बी.आर और रवि चोपड़ा पर करोड़ों रूपए की पैनल्टी पड़ी। इस पैनल्टी के कारण उनका प्रोडक्शन हाउस बर्बाद हो गया। अपनी आखिर सांस तक रवि चोपड़ा अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस को वापस खड़ा करने की कोशिश करते रहे, उनका देहांत लंग कैंसर के कारण हुआ। जो कुछ भी रवि चोपड़ा और उनके पिता के साथ हुआ उसके बाद से ही बॉलीवुड फिल्ममेकर्स ने हॉलीवुड फिल्मों के राइट्स पहले ही लेना शुरू कर दिया, उसके बाद उनकी कहानियों पर फिल्में बनाने लगे। 

विज्ञापन
Ravi Chopra Death Anniversary Know About His Movies Career Television Serial Mahabharat life story
फिल्म 'भूतनाथ' - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी फिल्म भूतनाथ रही 
इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले रवि चोपड़ा ने साल 2008 में शाहरुख और अमिताभ के अभिनय से सजी फिल्म 'भूतनाथ' बनाई। वह इस फिल्म के निर्माता रहे, उन्होंने इसे अपने पिता के फिल्म बैनर तले बनाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed