फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: 'थाली में ड्रग्स होगी तो उसमें छेद करता रहूंगा', जया बच्चन के ड्रग्स वाले बयान पर बोले रवि किशन

Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Apr 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
ravi kishan on jaya bachchan statement he said actress misinterpreted his comments on bollywood drugs
जया बच्चन, रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि किशन इन दिनों हर तरफ खूब छाए हुए हैं। पिछले दिनों अभिनेता और राजनेता ने उनके सााथ हुए कास्टिंग काउच का खुलासा किया था। हाल ही में जब रवि किशन आप की अदालत में नजर आए तो उनसे अभिनेता की जिंदगी से जुड़े तमाम सवाल किए गए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री में लोगों को ड्रग्स का एडिक्शन है। उनके इस बयान पर जया बच्चन भड़क गई थीं। इस बारे में अब रवि किशन ने कहा है कि जया जी ने उनकी बात को गलत तरीके से ले लिया था।

ravi kishan on jaya bachchan statement he said actress misinterpreted his comments on bollywood drugs
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला।

रवि किशन ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा कि जया जी ने इसे गलत तरीके से समझा। रवि किशन ने कहा, 'उन्होंने मेरा सवाल नहीं सुना। मैं उन्हें एक मां की तरह सम्मान देता हूं, मैं अब भी उनके पैर छूता हूं। मैंने कहा था कि एक हीरो के तौर पर हमें ड्रग्स से खुद को बचाना होगा जो फिल्म इंडस्ट्री में आ रहा है। मैं पंजाब के जरिए ड्रग्स के आयात की बात कर रहा था, उन्होंने मेरी बात को गलत समझा।' रवि किशन ने कहा, 'अगर उन्होंने ड्रग्स लिया तो जिन हाथों ने उन्हें खाना खिलाया है, उन्हें काटूंगा। अगर उस थाली में ड्रग्स होगी तो मैं उसमें छेद करता रहूंगा।' 


इसे भी पढ़ें- Bholaa: 'कैथी' और 'भोला के मेकर्स के बीच हुई थी ऐसी डील! फिल्म रिलीज के बाद खुलासे ने बढ़ाई हलचल
 
ravi kishan on jaya bachchan statement he said actress misinterpreted his comments on bollywood drugs
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर खूब बवाल हुआ था। उस दौरान यह बात सामने आई थी कि इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं और पैडलिंग भी करते हैं। इस बारे में नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और तमाम लोगों के साथ पूछताछ भी हुई थी। उस दौरान रवि किशन ने संसद में यह मुद्दा उठाया था कि बॉलीवुड में कई लोग इसका सेवन करते हैं और पैडलिंग भी करते हैं। ऐसे में नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए और ड्रग्स लेने वालों को गिरफ्तार भी करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ravi kishan on jaya bachchan statement he said actress misinterpreted his comments on bollywood drugs
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवि किशन के इस बयान पर जया बच्चन संसद में काफी भड़क गई थीं। उन्होंने कहा था, 'सिर्फ कुछ लोगों की वजह से पूरी इंडस्ट्री को कलंकित नहीं कर सकते हैं, मैं वास्तव में शर्मिंदा थी कि कल लोकसभा में हमारे सदस्यों में से एक, जिसने फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला। जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों से पूरी तरह असहमत हैं जो फिल्म इंडस्ट्री की इमेज को खराब कर रहे हैं और इसे गटर कह रहे हैं।

विज्ञापन
ravi kishan on jaya bachchan statement he said actress misinterpreted his comments on bollywood drugs
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला।

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद कंगना रणौत का बयान भी सामने आया था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को गटर कहा था। बता दें कि यह सब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुआ था। उनके निधन के बाद कहा जा रहा था कि अभिनेता ड्रग्स लेते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed