सब्सक्राइब करें

90 के दशक की वो जोड़ियां जिन्हें सेट पर हुआ प्यार लेकिन किसी की शादी नहीं हो सकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Jan 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Real Life Bollywood Love Stories in 90s akshay kumar karishma kapoor raveena tandon madhuri dixit
90 के दशक की जोड़ियां - फोटो : फाइल

बॉलीवुड के लिए 90 का दौर काफी कलरफुल रहा। इस वक्त में पर्दे की कई सुपरहिट जोड़ियां असल जिंदगी में भी एक दूसरे को दिल दे बैठीं। इनकी प्रेम कहानी के चर्चे उस वक्त सुर्खियां बनते थे। आज आपको कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताएंगे जो शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से प्यार करने लगीं लेकिन अफसोस की इनका प्यार अपनी मंजिल नहीं पा सका। 

Trending Videos
Real Life Bollywood Love Stories in 90s akshay kumar karishma kapoor raveena tandon madhuri dixit
शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार - फोटो : फाइल

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक दौर में अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों से जोड़ा जाता था। कहा जाता था कि वे अपने साथ काम करने वाली अभिनेत्री को प्रपोज कर देते हैं। फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी एक दूसरे से प्यार कर बैठे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा नहीं टिक सका। एक तरफ जहां अक्षय ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। तो वहीं शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की दुल्हनिया बन गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Real Life Bollywood Love Stories in 90s akshay kumar karishma kapoor raveena tandon madhuri dixit
सलमान खान और ऐश्वर्या राय - फोटो : फाइल

सलमान खान और ऐश्वर्या राय
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी तो आज के दौर में भी काफी मशहूर है।  साल 1998 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान सलमान ने ऐश्वर्या को अपना दिल दे दिया था। दोनों ने करीब दो साल तक डेटिंग की। लेकिन फिर इस प्यार में ऐसा जहर घुला कि दोनों अलग हो गए। ऐश्वर्या ने जहां अभिषेक बच्चन से शादी कर ली, वहीं सलमान आज तक कुंवारे हैं। 

Real Life Bollywood Love Stories in 90s akshay kumar karishma kapoor raveena tandon madhuri dixit
अजय देवगन और करिश्मा कपूर - फोटो : फाइल

अजय देवगन और करिश्मा कपूर
एक वक्त पर अजय देवगन और रवीना टंडन का प्यार सुर्खियां बटोर रहा था। दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। उसी दौरान अजय देवगन को जिगर फिल्म मिल गई। इसमें उनके अपोजिट करिश्मा कपूर थीं। शूटिंग के दौरान ही दोनों प्यार कर बैठे लेकिन अफसोस ये प्रेम कहानी अधूरी रह गई। 

विज्ञापन
Real Life Bollywood Love Stories in 90s akshay kumar karishma kapoor raveena tandon madhuri dixit
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की प्रेम कहानी भी आज के दौर में याद की जाती है। फिल्म ‘थानेदार’ के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान पर चढ़ा था। लेकिन जब 1993 में संजय दत्त का नाम मुंबई बम धमाकों में फंसा तो माधुरी ने उनसे अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed