सब्सक्राइब करें

खेसारी लाल यादव की गुंडागर्दी और सोनू सूद का छलका दर्द, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 14 Jan 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Misbehave and BMC Issuing Notice To Actor Sonu Sood entertainment news
खेसारी लाल यादव और सोनू सूद - फोटो : फाइल

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का गुस्सा का मुंबई की सड़क पर देखने को मिला। अभिनेता इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने बस के स्टाफ के साथ न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसे घसीटने भी लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।



खेसारी लाल यादव की गुंडागर्दी, सड़क पर बस के ड्राइवर को घसीटा
 

Trending Videos
Khesari Lal Yadav Misbehave and BMC Issuing Notice To Actor Sonu Sood entertainment news
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma

पैदा होने के साथ ही अपने बच्चों को सोशल मीडिया स्टार बना देने वाले लोगों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक नई लकीर खींची है। दोनों ने मुंबई के सारे प्रेस फोटोग्राफरों को व्यक्तिगत चिट्ठी भेजी है और उनसे अनुरोध किया है कि जब तक उनकी बेटी खुद समझदार न हो जाए, कृपया उसकी फोटो न खींची जाए।

अनुष्का और विराट ने मीडिया से की गुजारिश, कहा- 'न खींचें बेटी की तस्वीरें'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Misbehave and BMC Issuing Notice To Actor Sonu Sood entertainment news
कुमार विश्वास और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल

किसान आंदोलन को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सासंद हेमा मालिनी का एक बयान कवि कुमार विश्वास को रास नहीं आया। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने विपक्ष पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून में कोई कमी नहीं है लेकिन विपक्ष के बहकावे में आकर लोग आंदोलन कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने किसानों पर कही ऐसी बात, कुमार विश्वास बोले- चाकू की पसलियों से गुजारिश तो देखिए...


 

Khesari Lal Yadav Misbehave and BMC Issuing Notice To Actor Sonu Sood entertainment news

हिंदुस्तानी सिनेमा का मौसम फिर लौट आया है। पोंगल के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मास्टर’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। सुबह छह बजे से सिनेमाघरों के बाहर मुंबई में नाच गाना चल रहा है। अभिनेता विजय की इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी अच्छी ओपनिंग ली है।

सिनेमाघरों में नौ महीने बाद फिर दिखा सीटियों, तालियों का माहौल, विजय की फिल्म ‘मास्टर’ से लौटी रौनक

 

विज्ञापन
Khesari Lal Yadav Misbehave and BMC Issuing Notice To Actor Sonu Sood entertainment news
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीएमसी द्वारा सोनू सूद पर अवैध निर्माण कराने के आरोप में बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है। इससे पहले 11 जनवरी को सुनवाई टाल दी गई थी। आज सोनू सूद महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी मिले। इस मुलाकात को भी बीएमसी के नोटिस से जोड़कर देखा जा रहा है। उधर दूसरी तरफ बीएमसी से परेशान सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। सोनू सूद ने ट्विटर पर आज लिखा-  मसला यह भी है दुनिया का .. कि कोई अच्छा है तो अच्छा क्यों है।

अवैध निर्माण मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, BMC से परेशान सोनू सूद का छलका दर्द

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed