एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर धोखे से एक बड़ी कंपनी में नौकरी पाने में कामयाब हो गया। वर्चुअल इंटरव्यू में किसी और को अपनी जगह बैठाकर उसने नौकरी तो पा ली, लेकिन कुछ समय बाद ही उसका भांडा फूट गया। यह कहानी फिल्म ड्रैगन जैसी लगती है, लेकिन आपसे कहा जाए कि असल जीवन में ऐसी घटना हो चुकी है तो आप क्या कहेंगे? तेलंगाना के एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर रापा साई प्रशांत को इस फिल्म ने इतना प्रभावित किया कि उसने वास्तविक जीवन में ऐसा ही करने की ठान ली। हालांकि, उसका यह कारनामा 15 दिनों में कंपनी के सामने आ गया। दरअसल, कंपनी में काम शुरू करने के बाद सहकर्मियों को शक हुआ, क्योंकि प्रशांत की आवाज इंटरव्यू वाले व्यक्ति से अलग थी। इंटरव्यू में वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रहा था, लेकिन ऑफिस में उसे बेसिक बातचीत में भी दिक्कत हो रही थी। कंपनी के एचआर विभाग ने जांच शुरू की और वर्चुअल इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट को प्रशांत की असली तस्वीरों से मिलाया। तब पता चला कि इंटरव्यू में कोई और था। इस मामले में युवक पर केस दर्ज हो चुका है। प्रशांत का यह कारनामा अकेला नहीं है। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने लोगों को गलत रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी है। आइए, उन फिल्मों और उनसे जुड़ी वास्तविक घटनाओं को विस्तार से जानते हैं।
Movies: 'ड्रैगन' से लेकर 'दृश्यम' तक, इन फिल्मों को देखकर लोगों को मिला अपराध का आइडिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 27 Apr 2025 03:32 PM IST
सार
Crimes Inspired by Movies: भारतीय सिनेमा में अब तक कई ऐसी थ्रिलर फिल्में बन चुकी हैं,जो लोगों को अपराध करने के लिए प्रेरित कर चुकी हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन