{"_id":"5e4bab038ebc3ef27f732844","slug":"reason-behind-rajyasabha-mp-amar-singh-and-amitabh-bachchan-family-split","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसे शुरू हुआ था अमर सिंह और अमिताभ के बीच विवाद, मिनटों में टूट गई थी सालों पुरानी दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसे शुरू हुआ था अमर सिंह और अमिताभ के बीच विवाद, मिनटों में टूट गई थी सालों पुरानी दोस्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 18 Feb 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बच्चन परिवार से माफी मांगी है। अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच सालों से रिश्ते में तल्खी आ गई थी। जिसके बाद दोनों ही परिवारों की ओर से तीखी टिप्पणियों का दौर चलता रहा। लेकिन अब अमर सिंह ने इन टिप्पणियों को विराम देने का मन बना लिया है। जिसके चलते अब उन्होंने बच्चन परिवार से माफी मांगी है।
2 of 5
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच का विवाद जितना पुराना है उससे भी कहीं पुराना दोनों के बीच का रिश्ता रहा है। दोनों एक समय में एक दूसरे के परिवार के सदस्य रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एकाएक अमर सिंह अमिताभ के परिवार पर हमलावर हो गए। उन्होंने बच्चन परिवार के ऊपर निशाना साधना शुरू कर दिया। अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन को ऐसा अभिनेता बताया जो कई अपराधों में उलझे रहे। साथ ही साथ परिवार के क्लेश के बारे में भी कई बातें उजागर की।
3 of 5
Amar Singh
- फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच हुए विवाद के बारे अमर सिंह ने खुद उजागर किया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच क्या हुआ इस बारे में अमर सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था। इस इंटरव्यू में अमर सिंह ने बताया था कि दोनों परिवार के बीच की दूरी की वजह अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन थीं। दरअसल साल 2012 में अनिल अंबानी के घर एक पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में कई दिग्गज पहुंचे थे। इनमें ही अमर सिंह और बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान अमर सिंह का जया बच्चन से किसी बात पर विवाद हो गया। बस यही दोनों के बीच की दूरी की वजह बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बच्चन परिवार के साथ अमर सिंह
- फोटो : Social Media
अमर सिंह के मुताबिक पार्टी में हुए जया बच्चन के साथ झगड़े के बाद से दोनों परिवारों में दूरियां आ गई हैं। उस झगड़े में अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी जया बच्चन का साथ दिया था। जो अमर सिंह को पसंद नहीं आया था। इसके बाद से ही अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच दूरियां बढ़ गईं। अमर सिंह ने कई मौकों पर बच्चन परिवार पर निशाना भी साधा।
विज्ञापन
5 of 5
राज्यसभा सांसद अमर सिंह
- फोटो : Facebook
हालांकि अमर सिंह की बातों का बच्चन परिवार ने कभी कोई जवाब नहीं दिया। एक बार अमिताभ ने बस इतना कहा था कि वो मित्र हैं उन्हें बोलने का अधिकार है। दोनों के बीच आई इस दरार के आठ साल बाद अब अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन के परिवार से माफी मांगी है। गौरतलब है कि अमर सिंह इन दिनों सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे हैं। जहां एक वीडियो जारी कर उन्होंने अमिताभ के परिवार से माफी मांगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।