फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जायरा को लेकर इस एक्ट्रेस ने लिखा ओपन लेटर, बोलीं- 'धर्म के नाम पर युवाओं को भ्रमित ना करें'

Wed, 03 Jul 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 03 Jul 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
reem shaikh reaction to zaira wasim bollywood quit
zaira wasim - फोटो : Facebook

एक्ट्रेस जायरा वसीम के अचानक बॉलीवुड छोड़ने के एलान से हर कोई हैरान है। एक लंबे चौड़े पोस्ट में जायरा ने लिखा था कि एक्टिंग करियर की वजह से वो धर्म पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। जायरा के इस पोस्ट के बाद कईयों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। जहां कुछ सेलेब्स उनकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ ने इसे उनका निजी फैसला बताया है।

reem shaikh reaction to zaira wasim bollywood quit
reem sheikh - फोटो : social media

जायरा वसीम के फैसले पर एक्ट्रेस रीम शेख ने रिएक्शन दिया है। रीम ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को ओपन लेटर लिखा कि 'डियर जायरा, आप मुझे नहीं जानती हैं, मैं ऐसा मानती हूं कि आप एक जबरदस्त एक्ट्रेस हैं। आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवॉर्ड समेत कई अवॉर्ड मिले। जायरा वसीम के बारे में लोग मेरी राय जानना चाहते हैं क्योंकि मैं भी एक मुस्लिम हूं। यह मेरी निजी सोच है।' 

reem shaikh reaction to zaira wasim bollywood quit
reem shaikh - फोटो : social media

रीम आगे लिखती हैं कि 'मुझे भरोसा है कि यह फैसला अच्छी तरह सोच-समझकर लिया गया है। मुझे लगता है कि हमारी इंडस्ट्री में कई मुस्लिम एक्टर्स ने बहुत अच्छा काम किया है और इस्लाम का भी पालन किया है। इसमें मधुबाला, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और आमिर खान तक का नाम शामिल है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
reem shaikh reaction to zaira wasim bollywood quit
reem shaikh - फोटो : social media

रीम कहती हैं कि 'मेरा मानना है कि काम पूजा है और आपके पेशे को आपके धर्म में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। मैं एक ऐसी मुस्लिम हूं जो काम और धर्म दोनों को संतुलित करने की पूरी कोशिश करती हूं। मेरा मानना है कि हमारी फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री सबसे अधिक सहिष्णु है, जब एक फिल्म बनाई जाती है तो उसका कोई धर्म नहीं होता है और हमें इसे इस तरह रखना चाहिए। धर्म कुछ व्यक्तिगत है और मेरा मानना है कि किसी का व्यवसाय नहीं है।'

विज्ञापन
reem shaikh reaction to zaira wasim bollywood quit
Zaira Wasim - फोटो : twitter
जायरा वसीम को संबोधित करते हुए रीम ने कहा कि 'आपका स्वागत है। मैं यह कामना करती हूं कि आप कई मुस्लिम लड़के और लड़कियों को भ्रमित न करें जो आपके प्रशंसक हैं और जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। युवाओं को कोई भी गलत सलाह एक गलत नतीजे तक ले जा सकती। आपको शुभकामनाएं प्रिय जायरा। आपके सभी सपने और इच्छाएं पूरे हों।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed